अब एक कॉल पर सर्विस प्रोवाइडर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुशखबरी . सीएलसी का उदघाटन आज सिटी लाइवहुट सेंटर शुरू होने के बाद शहरवासियों को अब एक कॉल पर जरूरत के हिसाब से सर्विस प्रोवाइडर उपलबंध होंगे. अररिया : मार्च 2016 में नगर विकास विभाग द्वारा सिटी लाइवहुड सेंटर (सीएलसी) खोलने को लेकर नगर परिषद को प्रस्ताव भेजा गया था. इस योजना पर लगभग डेढ़ […]
विज्ञापन
खुशखबरी . सीएलसी का उदघाटन आज
सिटी लाइवहुट सेंटर शुरू होने के बाद शहरवासियों को अब एक कॉल पर जरूरत के हिसाब से सर्विस प्रोवाइडर उपलबंध होंगे.
अररिया : मार्च 2016 में नगर विकास विभाग द्वारा सिटी लाइवहुड सेंटर (सीएलसी) खोलने को लेकर नगर परिषद को प्रस्ताव भेजा गया था. इस योजना पर लगभग डेढ़ वर्ष का इंतजार बुधवार को समाप्त हो जायेगा. सीएलसी सेंटर खोलने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उसके लिए कार्यालय कक्ष का निर्माण को पूरा करने के साथ ही कर्मी की प्रतिनियुक्त की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. जानकारी अनुसार सीएलसी सेंटर का उद्घाटन बुधवार को मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय द्वारा किया जायेगा.
बता दें कि जब नगर विकास विभाग के द्वारा सीएलसी सेंटर बनाये जाने को लेकर प्रथम किस्त का आवंटन भेजा गया था तो प्रभात खबर ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था. खबर के प्रकाशन के बाद नगरवासियों को इस बात की उम्मीद जगी थी कि उन्हें अब अपने घर में होने वाले कार्यां के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा. नप कार्यालय को एक फोन कर जरूरत के मुताबिक कर्मियों की सेवा उन्हें आसानी से प्राप्त हो जायेगी. हालांकि थोड़ा लंबा समय जरूर लिया गया लेकिन बुधवार को इस कार्य की शुरुआत मुख्य पार्षद द्वारा उद्घाटन किये जाने के बाद शहर में शुरू हो जायेगी.
निर्धारित शुल्क पर मिलेगी सेवा
सीएलसी सेंटर का मुख्य मकसद ही सभी प्रकार के सुविधाओं व सर्विस को शहर में रहने वाले लोगों को सशुल्क उपलब्ध कराने की है. नगर परिषद के सीएलसी सेंटर में शहर के अंदर जितने भी सर्विस प्रोवाइडर हैं वे अपना निबंधन करा कर एक निर्धारित शुल्क पर शहरवासियों को अपनी सेवा उपल्बध करायेंगे. इनमें मैकेनिक, प्लंबर, पेंटर, नाई, मजदूर, हलवाई, कंपाउंडर, चिकित्सक, टीचर, राशन दुकानदार से लेकर सभी प्रकार के सर्विस प्रोवाइडर अपना निबंधन करा कर सीएलसी सेंटर से जुड़ सकते हैं. सर्विस प्रोवाइडर की मांग को पूरा करने की जिम्मेवारी सीएलसी सेंटर की होगी. हालांकि उनकी मजदूरी को जय करने की जिम्मेवारी सर्विस प्रोवाइडर की ही होगी. इस सुविधा के बाद जहां नगरवासियों को ससमय अपने जरूरत के सर्विस प्रोवाइडर के लिए यत्र-तत्र भटकना नहीं पड़ेगा. वहीं सर्विस प्रोवाइडर के लिए भी आसानी से ग्राहक उपलब्ध होंगे.
सर्विस प्रोवाइडर करा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन
सीएलस सेंटर में शहर के जितने भी सर्विस प्रोवाइडर हैं वे अपना निबंधन करा सकते हैं. लोगों के फोन को अटैंड करने व उन्हें सर्विस प्रोवाइडर उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी सीएलसी में प्रतिनियुक्त किये गये कर्मी की होगी. इससे जहां लोगों को सर्विस प्रोवाइडर के लिए यत्र-तत्र भटकना नहीं पड़ेगा वहीं सर्विस प्रोवाइडर को भी ग्राहक को ढूंढ़ने के लिए परेशान नहीं होना होगा.
भवेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










