आयुक्त ने किया गेस्ट हाउस का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद गेस्ट हाउस के बाहरी परिसर में आयुक्त ने किया पौधारोपण भवन की खूबसूरती और साज-सज्जा के लिए जिला पदाधिकारी व उनकी टीम को सराहा अररिया : मंगलवार को पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त टीएन बिंदेश्वरी ने लगभग तीन करोड़ की लागत से निर्मित अतिथि भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर भवन की खूबसूरती […]

विज्ञापन

उद्घाटन के बाद गेस्ट हाउस के बाहरी परिसर में आयुक्त ने किया पौधारोपण

भवन की खूबसूरती और साज-सज्जा के लिए जिला पदाधिकारी व उनकी टीम को सराहा
अररिया : मंगलवार को पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त टीएन बिंदेश्वरी ने लगभग तीन करोड़ की लागत से निर्मित अतिथि भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर भवन की खूबसूरती व साज-सज्जा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए डीएम व उनकी पूरी टीम बधाई का पात्र है. उद्घाटन के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में बने वीआइपी रूम, किचन, कांफ्रेंस रूम, डाइनिंग रूम का बारीकी से मुआयना किया.
इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस के बाहरी परिसर में पौधारोपण भी किया.
वहीं भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि सर्किट हाऊस करीब डेढ़ साल में तैयार हो सका है. इसकी प्राक्कलित राशि दो करोड़ 97 लाख है. उद्घाटन के मौके पर डीएम हिमांशु शर्मा, एडीएम अमोद शरण, ओएसडी नीरज नारायण पांडेय, सदर एडीओ संजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा, डीसीएलआर मो कलीमुद्दीन, डीआरडीए निदेशक शंभु कुमार, एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन