बिहार : अररिया में स्कूल की छत पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर 2 छात्रों की मौत

Updated:
विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना अंतर्गत गोगरा गांव स्थित एक सरकारी मध्य विद्यालय की छत पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर दोछात्रों की आज मौत हो गयी. जोकीहाट थाना अध्यक्ष मसूद अहमद हैदरी ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान गोगरा गांव निवासी मो. साकिब के पुत्र […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना अंतर्गत गोगरा गांव स्थित एक सरकारी मध्य विद्यालय की छत पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर दोछात्रों की आज मौत हो गयी. जोकीहाट थाना अध्यक्ष मसूद अहमद हैदरी ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान गोगरा गांव निवासी मो. साकिब के पुत्र मोहम्मद नौमान (05) और मोहम्मद तनवीर की पुत्री नाजिया (05) के रुप में हुई है. दोनों गोगरा गांव स्थित सरकारी मध्य विद्यालय में कक्षा एक के विद्यार्थी थे. दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जिला सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

थाना अध्यक्षमसूदअहमद ने बताया कि स्कूल की छत पर खेलने के क्रम में ये बच्चे टूटकर गिरे बिजली की तार की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही झुलसकर मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन