जांच के लिए गये दारोगा को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मारपीट के मामले में अनुसंधान को लेकर स्थल पर पहुंचे नामजद व अप्राथमिकी अभियुक्त ने दारोगा की वरदी फाड़ कर मारपीट की और बंधक बनाने का प्रयास किया. अररिया : मारपीट के एक मामले के अनुसंधान करने गये नगर थाना के पुअनि पारितोष कुमार दास के साथ मंगलवार की देर संध्या मामले के नामजद आरोपियों […]
विज्ञापन
मारपीट के मामले में अनुसंधान को लेकर स्थल पर पहुंचे नामजद व अप्राथमिकी अभियुक्त ने दारोगा की वरदी फाड़ कर मारपीट की और बंधक बनाने का प्रयास किया.
अररिया : मारपीट के एक मामले के अनुसंधान करने गये नगर थाना के पुअनि पारितोष कुमार दास के साथ मंगलवार की देर संध्या मामले के नामजद आरोपियों ने केवल मारपीट किया बल्कि उनकी वरदी भी फाड़ दिया. इसके साथ ही अनुसंधानक को बंधक बनाने का भी प्रयास किया गया. इस मामले में अनुसंधानक श्री दास के स्वलिखित आवेदन पर नगर थाना में आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 430/17 दर्ज कर लिया गया है.
पीड़ित पुअनि के अनुसार वे मंगलवार की शाम मारपीट के मामले में नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 417/17 के अनुसंधान के लिए नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कोदरकट्टी गांव स्थित घटना स्थल पर पहुंचे. जहां घटना के नामजद व अप्राथमिकी अभियुक्त मो कालू उर्फ आयश व उनके पुत्र मो बारिक पहुंचे. जिनको इन्होंने कहा कि तुम लोग कांड के नामजद अभियुक्त हो, तुम यहां क्या करने आये हो. इतना कहते ही वे लोग दारोगा के साथ हाथा पायी व मारपीट करने लगे.
उनके वरदी पर हाथ लगाते हुए बैज को उखाड़ दिया और बंधक बनाने का प्रयास किया. वे किसी प्रकार वहां से नगर थाना को सूचना दिये. उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उन्हें बचाया गया. इसके साथ ही पुलिस बल ने कांड के अभियुक्त व दारोगा के साथ दुर्व्यवहार करने वाला मो कालू उर्फ आयश को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुअनि श्री दास ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. इधर नगर थानाध्यक्ष आर के चौधरी ने कहा कि इस मामले में जो भी लोग दोषी होंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही इस घटना को अंजाम देने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटाया जायेगा. बतादें की इससे पहले नरपतगंज थाना क्षेत्र में भी अभियुक्त की गिरफ्तारी करने गयी पुलिस टीम में शामिल फारबिसगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा के साथ आरोपियों ने मारपीट की घटना की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










