पति व ससुर को पांच साल का सश्रम कारावास
अररिया : व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिन्हा ने 25 वर्षीय विवाहिता की ससुरल वालों द्वारा प्रताड़ित कर हत्या करने के मामले में पति शिव लाल टुड्डू तथा ससुर मुंशी टुड्डू को पांच साल का सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. अपर लोक अभियोजक छंगुरी मंडल ने बताया कि […]
अररिया : व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिन्हा ने 25 वर्षीय विवाहिता की ससुरल वालों द्वारा प्रताड़ित कर हत्या करने के मामले में पति शिव लाल टुड्डू तथा ससुर मुंशी टुड्डू को पांच साल का सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. अपर लोक अभियोजक छंगुरी मंडल ने बताया कि 9 सितंबर 2012 को आरोपियों ने मिलकर महिला को प्रताड़ित करते हुए उसकी हत्या कर दी थी. घटना को लेकर मृतका की मामी फूल देवी पति भगवान हेम्ब्रम ने बौंसी थाना में मामला दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि उनकी भगिनी के सहित अन्य ने शादी के चार साल बीतने के फूलो देवी की हत्या गला घोंटकर कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










