ePaper

JEE Advanced 2023 के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 2.50 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

Updated at : 19 Apr 2023 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Advanced 2023 के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 2.50 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

जेइइ एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी. स्टूडेंट्स सात मई तक आवेदन कर सकते हैं. जेइइ एडवांस पेपर 1 और पेपर 2 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा. रिजल्ट 18 जून को जारी कर दिया जायेगा. 20 जून को जोसा एडमिशन का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा.

विज्ञापन

पटना. जेइइ मेन अप्रैल का रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा. वैसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रिजल्ट जारी करने की डेडलाइन 29 अप्रैल रखी है, लेकिन तय तिथि से पहले ही एनटीए जेइइ मेन अप्रैल का रिजल्ट जारी कर देगा. एनटीए दोनों सत्र जेइइ मेन जनवरी और जेइइ मेन अप्रैल मिला कर टॉप 2.50 लाख स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी करेगा. दोनों सत्र को मिला कर टॉप 2.50 लाख स्टूडेंट्स जेइइ एडवांस्ड में शामिल होंगे. जेइइ एडवांस्ड 2023 का आयोजन चार जून 2023 को होगा. जेइइ एडवांस 2023 का आयोजन आइआइटी गुवाहाटी कर रहा है.

सात मई तक कर सकते हैं आवेदन

जेइइ एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी. स्टूडेंट्स सात मई तक आवेदन कर सकते हैं. जेइइ एडवांस पेपर 1 और पेपर 2 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा. छात्रों के लिए पेपर 1 और पेपर 2 दोनों ही अनिवार्य होंगे. इस वर्ष जेइइ एडवांस चार जून को आयोजित होगा. पेपर 1 सुबह नौ बजे से 12 बजे तक व पेपर 2 दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगा. एडमिट कार्ड 29 मई को जारी कर दिया जायेगा. जेइइ एडवांस्ड का रिजल्ट 18 जून को जारी कर दिया जायेगा.

नयी टाइ ब्रेकिंग पॉलिसी के आधार पर डिसाइड होगी रैंक 

स्टूडेंट्स जेइइ एडवांस्ड 2023 के संशोधित सिलेबस का क्लास नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. इसमें कई आइआइटी व विषय विशेषज्ञों का ऑनलाइन ऑडियो-वीडियो मटेरियल उपलब्ध है. इस बार अगर जेइइ एडवांस में दो स्टूडेंट्स को समान अंक मिलते हैं तो नयी टाइ ब्रेकिंग पॉलिसी के आधार पर स्टूडेंट्स को रैंक डिसाइड की जायेगी. जिस स्टूडेंट्स को सबसे अधिक पॉजिटिव मार्क्स मिलेंगे उसे हायर रैंक दी जायेगी. यानि की सबसे कम निगेटिव करने वाले स्टूडेंट्स फायदे में रहेंगे.

Also Read: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रोफेशनल कोर्स के लिए इस दिन से होगा आवेदन, 5555 सीटों पर लिया जाएगा एडमिशन
20 जून को जारी होगा एडमिशन शेड्यूल

जेइइ एडवांस्ड के स्कोर पर केवल आइआइटी के 16598 सीटों पर एडमिशन होगा. इसके बाद एनआइटी के 23994, ट्रिपल आइटी के 7126 व जीएफटीआइएस के 6754 सीटों पर एडमिशन जेइइ मेन के स्कोर पर होगा. जेइइ एडवांस्ड रिजल्ट के बाद जोसा जल्द ही एडमिशन शेड्यूल जारी करेगा. 20 जून को जोसा एडमिशन का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा. इसमें फ्रेश सीट मैट्रिक्स भी जारी किया जायेगा. सीट मैट्रिक्स में कुछ सीटें बढ़ने की भी संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन