पटना जू के जानवर गर्मी से परेशान, दिए जा रहे ग्लूकोज और मल्टीविटामिन, देखें तस्वीरें

Updated at : 11 May 2023 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जू के जानवर गर्मी से परेशान, दिए जा रहे ग्लूकोज और मल्टीविटामिन, देखें तस्वीरें

पटना में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पटना जू में सभी जानवरों के पिंजरे में वाटर होल बनाये गये, जिससे कि जानवरों को पानी की समस्या न हो. हिरण के बाड़े में फूस में पानी का छिड़काव किया जा रहा. सुबह से शाम तक पिंजरों को पानी से लगातार गीला किया जा रहा, जिससे जानवरों को गर्मी का एहसास कम हो.

विज्ञापन
undefined

गर्मी के कारण संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में जानवर भी परेशान हैं. जू में मौजूूद सभी जानवरों में बढ़ती गर्मी के वजह से कमजोरी न हो, इसके लिए उन्हें मल्टीविटामिन दी जा रही है. वहीं, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उनके पीने के पानी में ग्लूकोज डाल कर दिया जा रहा है. इनमें बाघ, शेर, व्हाइल्ड डॉग, हाइना आदि हैं.

undefined

बाघ को 9-10 किलो, शेर को 8 किलो और तेंदुआ को 2-2.5 किलो मांस दिया जा रहा है. भालू को रोजाना आधा किलो तरबूज , 750 ग्राम केला और हरी सब्जियां दी जा रही हैं. भालू को शहद बेहद प्रिय है. ऐसे में जू प्रशासन की ओर से भालू के पिंजरे के बीचे में एक मिट्टी का बर्तन लटकाया गया है, जिससे शहद टपकता रहता है.

undefined

हाथी को प्रचूर मात्रा में केला का थम और घास दिया जा रहा है. चिंपांजी को जहां पहले खीर दिया जाता है, अब इसकी जगह दही-चावल दिया जा रहा है. सुबह से लेकर रात तक इन्हें फलों में 250 ग्राम अंगूर,आधा किलो सेब, 750 ग्राम केला दिया जा रहा है.

undefined

रोज एक डाभ का पानी, तरबूज आधा किलो, दही-चावल और एक किलो अनार का जूस इसके भोजन में शामिल है. अगर ज्यादा गर्मी बढ़ेगी, तो जानवरों को ग्लूकोज भी दिया जायेगा. नाइट हाउस में जानवरों के लिए बड़े-बड़े पंखे और कूलर लगाये गये हैं.

undefined

बाघ, गैंडा गर्मी से बचने के लिए पानी का सहारा ले रहे हैं, वहीं चिंपाजी के लिए बड़े फैन चलाये जा रहे हैं. पक्षियों के बाड़े में एग्रोनेट कुछ हिस्सों में लगाया गया है.साथ ही पक्षी वाटर स्प्रिंकलर के नीचे बैठकर ठंडक महसूस कर रहे हैं.

undefined

सभी जानवरों के पिंजरे में वाटर होल बनाये गये, जिससे कि जानवरों को पानी की समस्या न हो. हिरण के बाड़े में फूस में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. सुबह से लेकर शाम तक पिंजरों को पानी से लगातार गीला किया जा रहा है, जिससे जानवरों को गर्मी का एहसास कम हो.

undefined

लगातार वहां के विशेषज्ञों और चिकित्सकों की ओर से जानवरों की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग के साथ उनका चेकअप भी किया जा रहा है. जिन जानवरों को गर्मी से ज्यादा परेशानी हो सकती है, उन पिंजरों में तीन चौथाई हिस्से में एग्रोनेट लगाया गया है. वहीं एक चौथाई हिस्से को खाली रखा गया है.

Also Read: Photos: पटना में फेंका जलती हुई सिगरेट का टुकड़ा, तीन दुकानें, चार कार और ऑफिस जल कर खाक
undefined

जानवरों की नर्सरी में भी एग्रोनेट लगाया गया है, इससे जानवरों को गर्मी से बचाने में मदद मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन