आनंद मोहन ने RJD को क्यों कहा 'ससुराल' की पार्टी? जानिए किन नामों को जोड़कर कसा तंज..
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 23 Feb 2024 1:28 PM
बिहार: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजद के MY और BAAP वाली पार्टी का पलटवार किया है और इसे ससुराल की पार्टी कहा है.
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजद पर खुलकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने राजद को MY(माइ) के साथ ही BAAP की पार्टी बताया. जिसकी व्याख्या करते हुए तेजस्वी यादव ने B से बहुजन, A से अगड़ा, A से आधी आबादी यानी महिला और P से Poor यानी गरीब की पार्टी बताया था. जनविश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव अपने इस नए मंत्र से राजद को ए टू जेड की पार्टी बता रहे हैं. जबकि सूबे में नयी सरकार बनने के बाद राजद से बगावत करके एनडीए के खेमे में गए विधायक चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन ने समस्तीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से राजद को ससुराल की पार्टी बताया और इसकी व्याख्या की.
राजद को बताया ससुराल की पार्टी
आनंद मोहन ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए कहा कि ये लोग MY और BAAP की पार्टी बताते हैं. सबसे पहले ये ससुराल की पार्टी थी. स-सु-रा-ल शब्द की व्याख्या करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि स से साधू (राबड़ी देवी के भाई), सु से सुभाष(राबड़ी देवी के भाई, रा से राबड़ी देवी और ल से लालू यादव.. आनंद मोहन ने कहा कि ये आज भी ससुराल की ही पार्टी है. इसकी भी व्याख्या आनंद मोहन ने अपने अंदाज में की और बताया कि स से संजय, सु से सुनील, रा से राजश्री और ल से लफुअन. ये आज भी ससुराल की ही पार्टी है.
चेतन आनंद की बगावत को लेकर बोले
आनंद मोहन ने खेमा बदलने पर तेजस्वी यादव की नाराजगी को लेकर कहा कि चेतन आनंद कहीं आवेदन देने नहीं गया था. जेल में जाकर कौन संपर्क करने पहुंचा था कि हम अछूत नहीं हैं हमें समर्थन दिजिए. आनंद मोहन ने खेमा बदलने पर तेजस्वी यादव की नाराजगी को लेकर कहा कि चेतन आनंद कहीं आवेदन देने नहीं गया था. जेल में जाकर कौन संपर्क करने पहुंचा था कि हम अछूत नहीं हैं हमें समर्थन दिजिए. ठाकुर का कुंआ वाले विवाद को फिर दोहराते हुए आनंद मोहन ने कहा कि समाज इस प्रकरण से आहत था.
अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा उठाकर भाजपा पर भी साधा निशाना
आनंद मोहन ने कहा कि ये समस्तीपुर है जो मिथिला में आता है. हम जय श्री राम वाले नहीं हैं. ना हम दशरथ जी का कर्ज धारे हैं और ना ही अयोध्या जी का. ये उत्तर प्रदेश वाले अगर नारा लगाते हैं तो चलेगा. भाजपा वालों ने वोट के लिए जय श्रीराम को पेटेंट करा लिया है. वो चलाएं. उन्होंने कहा कि बिना सिया के राम नहीं हो सकते. सियावर राम चंद्र का नारा लगवाते हुए आनंद मोहन ने अयोध्या में राम के साथ सीता की मूर्ति नहीं लगने का विरोध जताया. उन्होंने कहा कि वो तबतक अयोध्या जाकर राम का दर्शन नहीं करेंगे जबतक पुनौराधाम और सीतामढ़ी में मां सीता का भव्य मंदिर नहीं बनता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










