ePaper

Video: अक्षरा सिंह ने 'झुलनिया' के लिए दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, फैंस के दिलों को कर रहा घायल

Updated at : 25 Aug 2022 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Video: अक्षरा सिंह ने 'झुलनिया' के लिए दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, फैंस के दिलों को कर रहा घायल

Akshara Singh ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया है. अक्षरा सिंह के चाहने वालों ने उनके गाने और ड्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेड हार्ट की बौछार हो रही है.

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया वीडियो सॉन्ग (Akshara Singh Song Jhulaniya)सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस गाने में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अदाएं देखकर घायल हो रहे हैं. दरअसल, इस गाने में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अदाएं देखने लायक हैं. गाने में जो उन्होंने ड्रेस पहना है वह फैंस को घायल कर दे रहा है. इसके साथ ही उनकी खूबसूरती तो लाजवाब है ही.

https://www.instagram.com/p/Chja25AgxlN/

इस सॉन्ग का कुछ अंश अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया है. अक्षरा सिंह के चाहने वालों ने यहां पर भी उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेड हार्ट की बौछार हो रही है. अक्षरा सिंह खूबसूरत शॉर्ट नाइटी में गाने में अपनी अदाएं बिखेर रही हैं. उनके साथ करण खन्ना उनकी रोमांटिक अदाओं के सामने बिलकुल बेबस हो गए हैं. गाने की खास बात ये है कि इसे गाया भी खुद अक्षरा सिंह ने औक डांस भी उन्होंने ही किया है. गाना शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने फैन्स से पूछा भी है कि उनकी ये नई कोशिश फैंस को कितनी पसंद आई है. कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा है कि मेरा नया गाना झुलनिया रिलीज हो गया है. फैन्स इसे देखें और बताएं कि उन्हें ये नई कोशिश कैसी लगी. इसके साथ ही अक्षरा सिंह ने फैंस से ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाने की भी अपील की है.

अक्षरा सिंह और करण खन्ना का ये सॉन्ग रोमांटिक सॉन्ग है. यह गाना भोजपुरी टी सीरीज पर रिलीज हुआ है. इस गाने को हर प्लेटफॉर्म पर जी भर कर प्यार मिल रहा है. अक्षरा सिंह के अंदाज के साथ साथ उनकी आवाज पर भी फैन्स अब लट्टू हो रहे हैं. फैन्स जम कर हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर कर अपना प्यार दिखा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन