ePaper

Akshara Singh: न्यू ईयर में अक्षरा सिंह ने सखियों संग की 'देसी दारू पार्टी' की तैयारी, देखिए वीडियो...

Updated at : 27 Dec 2023 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
Akshara Singh: न्यू ईयर में अक्षरा सिंह ने सखियों संग की 'देसी दारू पार्टी' की तैयारी, देखिए वीडियो...

New Year Song Desi Daru अक्षरा सिंह ने यह मंशा अपने नए गाने के जरिए जाहिर कर दी जिसका नाम है देसी दारू. अक्षरा सिंह ने इस गाने में कहा कि नए साल का स्वागत पूरी एनर्जी के साथ दोस्तों के संग करेंगी.

विज्ञापन

भोजपुरी सुपर स्टार गाना अक्षरा सिंह ने साल 2024 के आगमन की तैयारी कर ली है. वे इस बार नया साल सखियों के साथ गांव में मानने वाली हैं. अक्षरा सिंह की पार्टी में खूब धमाल होगा, खूब बवाल होगा और खूब मजे होंगे. जी हां, अक्षरा सिंह ने यह मंशा अपने नए गाने के जरिए जाहिर कर दी जिसका नाम है देसी दारू. अक्षरा सिंह ने इस गाने में कहा कि नए साल का स्वागत पूरी एनर्जी के साथ दोस्तों के संग करेंगी. इसके बाद अक्षरा सिंह का यह गाना वायरल होने लगा.

Also Read: Amrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस है आम्रपाली दुबे, कहलाती हैं YouTube क्वीन
undefined

अक्षरा सिंह का गाना देसी दारू धमाल मचाने वाला गाना है जो उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह ने बताया कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नव वर्ष का उपहार है। गाने में हमने नए साल की मस्ती का नया अंदाज प्रस्तुत किया है जो तमाम भोजपुरी संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाली है।

undefined

अक्षरा सिंह ने कहा कि नया साल सबके लिए नया दिन लेकर आता है और इसकी शुरुआत पूरी सकारात्मक के साथ करनी चाहिए। बीते सालों का बैगेज को छोड़ ने साल मैं नई शुरुआत करने से जीवन में खुशियों का समावेश होता है। हमने अपने इस गाने के जरिए लोगों की जिंदगी में खुशी लाने के लिए बेशुमार मनोरंजन प्रस्तुत किया है जो सबों का मन मिजाज खुश कर देगी.

undefined

आपको बता दें कि गाना देसी दारू को अक्षरा सिंहने गाया है। गीतकार छोटू यादव, म्यूजिक छोटू रावत और संगीतकार धनंजय सिंह (कान्हा) हैं। निर्देशक एवं कोरियोग्राफर असलम खान और सहायक निदेशक:- राहुल शर्मा (टीम बीटी) हैं। सहायक कोरियोग्राफर नवीन ठाकुर, पी आर ओ रंजन सिन्हा और डीओपी चंदन सिंह, सुनीत कुमार हैं। संपादक अनूप मिश्रा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन