पटना एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए बंद हुई हवाई सेवा, समर शेड्यूल में उड़ेंगी 48 जोड़ी फ्लाइटें

Updated at : 31 Mar 2021 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए बंद हुई हवाई सेवा, समर शेड्यूल में उड़ेंगी 48 जोड़ी फ्लाइटें

सूरत-पटना, चंडीगढ़-पटना और पटना से वाराणसी होते हुए जयपुर की विमान सेवा बंद हो गयी है. जबकि मुंबई और कोलकाता के लिए दो-दो फ्लाइटें कम हुई हैं.

विज्ञापन

पटना. 28 मार्च से लागू समर शेड्यूल में पटना से चार जोड़ी फ्लाइटें अधिक उड़ेंगी. विंटर शेड्यूल में 54 जोड़ी विमानों को मंजूरी मिलने के बावजूद 80 फीसदी की कैपिंग के कारण पटना से परिचालित होने वाले विमानों की संख्या 44 जोड़ी ही थी, जो कि साप्ताहिक फ्लाइटों के जुड़ने पर किसी-किसी दिन 46 जोड़ी तक पहुंचती थी. लेकिन अब पटना से हर दिन 48 जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन होगा.

हालांकि फ्लाइटों की संख्या बढ़ने के बावजूद सूरत-पटना, चंडीगढ़-पटना और पटना से वाराणसी होते हुए जयपुर की विमान सेवा बंद हो गयी है. जबकि मुंबई और कोलकाता के लिए दो-दो फ्लाइटें कम हुई हैं.

पहले मुंबई के लिए आठ फ्लाइटें उड़ती थीं, जो घट कर अब छह जोड़ी रह गयी हैं, जबकि कोलकाता के लिए यह पांच से घट कर तीन जोड़ी रह गयी हैं. वहीं पटना रांची के बीच हवाई सेवा नहीं शुरू हुई.

पटना से कोलकाता वापसी का किराया 8 हजार के करीब

होली के बाद पटना से दिल्ली, कोलकाता व मुंबई जैसे महानगरों को वापस जाने आने का हवाई किराया पहले ही सामान्य से दो गुना तक बढ़ गया था और मंगलवार को कोलकाता के लिए यह आठ हजार के करीब जा पहुंचा.

वापसी के किराया वृद्धि में सबसे खास बात यह है कि दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद वापसी के लिए चार अप्रैल जबकि मुंबई(4734) और बेंगलुरु(5974) के लिए 31 मार्च को वापसी का किराया सबसे अधिक है. चेन्नई जाने का किराया तीन और चार अप्रैल को एक समान है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन