Agneepath Scheme Protest: रोहतास में उपद्रव के दौरान फायरिंग, पुलिसकर्मी को लगी गोली, थानेदार का पैर टूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2022 3:41 PM
अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा. लखीसराय समेत अन्य जगहों पर ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं विरोध ने कई जगहों पर हिंसक रूप ले लिया. रोहतास में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रों ने उपद्रव के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
सासाराम. अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा. लखीसराय समेत अन्य जगहों पर ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं विरोध ने कई जगहों पर हिंसक रूप ले लिया. रोहतास में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रों ने उपद्रव के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
इस घटना में एक पुलिस जवान के पैर में गोली लगी है, जबकि हंगामे के दौरान शिवसागर थानाध्यक्ष का पैर टूट गया है. गोली लगने से घायल जवान और थानाध्यक्ष को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि शिवसागर थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आक्रोशित छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की है. इसके साथ ही शिवसागर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा को भी आग के हवाले कर दिया है. इसी दौरान हालात को काबू में करने के लिए शिवसागर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल और पुलिस जवान दीपक कुमार सिंह छात्रों को समझा रहे थे. इसी बीच, भीड़ में से किसी ने फायरिंग शुरू कर दी.
फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी, जिसमें थानाध्यक्ष का पैर टूट गया, जबकि एक जवान गोली लगने से घायल हो गया. केंद्र सरकारी की अग्निपथ स्कीम को लेकर तीसरे दिन भी बिहार में छात्रों का उपद्रव जारी है. स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में छात्र पिछले तीन दिन से हंगामा कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह से ही छात्रों ने रेल और सड़क यातायात को बाधित कर दिया है और छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है.
नालंदा में उपद्रवियों ने श्रमजीवी सुपरफास्ट ट्रेन को राजगीर से नहीं खुलने दिया. आरा के बिहिया स्टेशन और बनाही स्टेशन पर लगे अनाउंसमेंट माइक को लेकर उपद्रवी भाग गये. बनाही स्टेशन पर खड़ी बक्सर-फतुहा शटल ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की. बिहटा रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन पर सीमांचल एक्सप्रेस को रोक दिया. लखीसराय में ट्रेन को जला दिया.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










