बिहार में बवाल का असर, दानापुर मंडल ने 55 पैसेंजर को किया कैंसिल, 100 से ज्यादा ट्रेनों का मार्ग बदला

बिहार में भारी संख्या में युवा अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे है. आक्रोशित युवाओं ने दर्जन भर से अधिक ट्रेनों में आग भी लगा दी है. लखीसराय, भोजपुर, हाजीपुर समेत कई जिलों में युवाओं द्वारा ट्रेनों को फूंक दिया गया है.
बिहार में अग्निपथ स्कीम को लेकर बवाल जारी है. बिहार में भारी संख्या में युवा अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे है. इस दौरान राज्य के कई स्टेशनों पर युवाओं ने हंगामा कर रहे है. जगह जगह ट्रेनें रोक कर प्रदर्शन कर रहे है, तो कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. वहीं, आक्रोशित युवाओं ने दर्जन भर से अधिक ट्रेनों में आग भी लगा दी है. लखीसराय, भोजपुर, हाजीपुर समेत कई जिलों में युवाओं द्वारा ट्रेनों को फूंक दिया गया है. जिसके कारण जगह-जगह अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया है. पटना, बिहटा, भोजपुर, बक्सर, डुमरांव समेत अन्य रेवले स्टेशन पर जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दानापुर मंडल ने 55 पैसेंजर को कैंसिल कर दिया है. वहीं 10 से अधिक ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है. वहीं, पांच इंटरसिटी एक्सप्रेस भी कैंसिल किया गया है. रेलवे के अफसरों ने यह फैसला उग्र प्रदर्शन के बाद लिया है.
दानापुर रेल मंडल के डीआरएम ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का उग्र प्रदर्शन को देखते हुए 5 इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 55 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, 100 से ज्यादा ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. बतादें की बिहार में आज तीसरे दिन प्रदर्शन जारी है. गुरुवार को भी कई ट्रेनों में युवाओं ने आग लगा दिया था. वहीं, शुक्रवार को भी हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है. इस दौरान उग्र युवाओं ने लखीसराय और समस्तीपुर समेत कई जगहों पर ट्रेनों में आग लगा दी है.
Also Read: Agnipath Scheme Protest Live: बिहार में अग्निपथ पर बवाल, दानापुर स्टेशन पर भी आग के हवाले ट्रेन
बिहार में अग्निपथ स्कीम को लेकर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज लखीसराय और समस्तीपुर के बाद फतुआ स्टेशन पर रुकी एक पैसेंजर ट्रेन में आक्रोशित युवाओं ने आग लगा दी. ट्रेन पूरी तरह से खाली थी. इस दौरान पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को स्टेशन से खदेड़ कर भगाया. वही, दानापुर में छात्रों ने कई ट्रेनों में तोड़फोड़ की. प्लेटफॉर्म पर लगी कुर्सियों को उखाड़कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिये. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे युवाओं को स्टेशन परिसर से खदेड़ दिया. इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे. इस दौरान मौके पर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी मौजूद हैं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, टेक-ऑटो, बॉलीवुड, बिजनेस, क्रिकेट की ताजा खबरें पढ़ें यहां. हर दिन की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड कीजिए
प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




