Bihar News: शादी पर सियासत! रशेल के बाद अब तेजप्रताप तक पहुंच गई बात, मामा ने खोले दिये भांजे के राज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साधु यादव ने कहा कि तेज प्रताप के ट्वीट पर पलटवार करते हुए उनसे जुड़ी एक वाक्या बता कर उनपर हमला बोला है. साधु यादव ने साफ कर दिया कि 12 सालों तक हमने परिवार को को लेकर कुछ नहीं बोला. लेकिन अब हम चुप भी नहीं बैठेंगे.

विज्ञापन

राजेश कुमार ओझा

विज्ञापन

पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पत्नी रेचल (Rachel) से शुरू हुआ विवाद अब तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) तक पहुंच गया. कल तक तेजस्वी और उनकी पत्नी पर टिप्पणी करने वाले मामा साधु यादव (Sadhu Yadav) ने आज तेज प्रताप यादव से एक राज खोलते हुए कहा कि हमारे तेजप्रताप से काफी मधुर रिश्ते रहे हैं.

लालू परिवार से रिश्तों में खटास आने के बाद भी तेजप्रताप ने जब कभी मुझसे मदद की गुहर लगाई हम उसकी मदद के लिए सबसे पहले पहुंचे हैं. साधु यादव ने हाल की एक घटना की चर्चा करते हुए कहा कि जब उनको (तेजप्रताप यादव) फुलवारीशरीफ थानाप्रभारी ने बेइज्जत कर दिया था तब तेजप्रताप ने सबसे पहले हमें फोन किया और वो रोने लगे. उन्होंने कहा कि फुलवारीशरीफ का थाना प्रभारी ने हमे बेइज्जत कर दिया है.

10 मिनट में 20 बार फोन कर वो रो रहा था. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप को कहीं पर कोई प्रतिष्ठा नहीं है. जगदानंद प्रकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब जगदानंद ने उसे कहा था कि Who is Tej Pratap तो हमें बुरा लगा था. लेकिन जब वो हमें धमकी दे रहा है तो फिर मैं क्या कर सकता हूं. वो ताकतवर है कुछ भी कर सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन