Video: बच्चे यूनिफॉर्म में क्यों नहीं हैं? ब्लैक बोर्ड दिखाइए क्या पढ़ा रहे हैं, एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों को लगाई फटकार

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :13 Dec 2024 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
ACS S Siddharth
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ (File)

Video: शिक्षा विभाग के ACS डॉ. एस. सिद्धार्थ आजकल वीडियो कॉल के जरिए स्कूल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने बिहार के एक स्कूल में कॉल कर शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर शिक्षकों को फटकार लगाई है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Video: शिक्षा विभाग के ACS डॉ. एस. सिद्धार्थ आजकल वीडियो कॉल के जरिए स्कूल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने बिहार के एक स्कूल में कॉल किया और शिक्षक से बोले कि क्लास दिखाइए. जब शिक्षक ने क्लास दिखाया तो उन्होंने बोला बच्चे यूनिफॉर्म में क्यों नहीं हैं. ऐसे कैसे चलेगा? फिर उन्होंने बोला कि ब्लैक बोर्ड दिखाइए क्या पढ़ा रहे हैं. इस कॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

स्कूल में पुआल देख भड़क गए डॉ. एस. सिद्धार्थ

उसके बाद फिर उन्होंने कटिहार जिले के नवटोली के प्राथमिक विद्यालय में वीडियो कॉल किया. स्कूल के सभी बच्चे ग्राउंड में दरी पर बिछाकर बैठे हुए थे. यह देखकर एस. सिद्धार्थ गुस्सा से आग बबूला हो गए. एस. सिद्धार्थ का गुस्सा तब और बढ़ गया जब उन्होंने स्कूल में पुआल का ढेर देखा. स्कूल के शिक्षक से पूछा तो उन्होंने बताया कि बगल वाले ने कल शाम में पुआल रख दिया, और धान सूखाने के लिए तिरपाल रखा है.

यह दबंगई नहीं चलेगा, शिक्षा अधिकारी को तुरंत भेजता हूं…

एस. सिद्धार्थ ने कहा कि जिला के शिक्षा अधिकारी को इंस्पेक्शन के लिए तुरंत भेजते हैं. यह दबंगई नहीं चलेगा कि स्कूल परिसर में कोई कुछ भी रख दिया जाएगा. उन्होंने यह भी पूछा कि अब तक स्कूल में बेंच डेस्क क्यों नहीं उपलब्ध हुआ है. प्राथमिक विद्यालय के सभी कक्षा के बच्चों को एक साथ दरी पर बैठकर पढ़ते हुए देख ACS ने नाराजगी प्रकट की और कहा कि ऐसे स्कूल नहीं चलता है.

Also Read: केंद्र से बिहार को एक और तोहफा, गंडक नदी पर बनेगा 10 किलोमीटर लंबा पुल, खर्च होंगे 3 हजार करोड़

व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए हो रही मॉनिटरिंग

दरअसल, बिहार के स्कूलों की मॉनिटरिंग अब व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए की जा रही है. शिक्षा विभाग की माने तो ये पहल करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ खुद रोज 10 स्कूलों में वीडियो कॉल कर स्कूलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन