कोईलवर के राजापुर में मिला वृद्ध का शव
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Mar 2014 11:11 PM
विज्ञापन

कोईलवऱ थाना क्षेत्र के राजापुर पंचायत के पचरूखिया बधार में पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर-पचरूखिया बधार से क्षत-विक्षत हालत में एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया गया ़ शव के चेहरे व गरदन पर धारदार हथियार के जख्म पाये गये हैं़ जख्मों से निकलते खून […]
विज्ञापन
कोईलवऱ थाना क्षेत्र के राजापुर पंचायत के पचरूखिया बधार में पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर-पचरूखिया बधार से क्षत-विक्षत हालत में एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया गया ़
शव के चेहरे व गरदन पर धारदार हथियार के जख्म पाये गये हैं़ जख्मों से निकलते खून हालिया घटने को बयां कर रही थी मानों घटना अहले सुबह की हो़ स्थानीय तौर पर शव की शिनाख्त नहीं होने को लेकर पुलिस इस घटना को कहीं अन्यत्र से लाकर हत्या किये जाने का अंदेशा जता रही है़ लुंगी व कुरता पहने मृतक के पास से एक प्लास्टिक का थैला भी मिला है़ घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब स्थानीय ग्रामीण अहले सुबह टहलने के लिए बधार में निकले थ़े शव की खबर पाते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी और देखेते ही देखते हजारों की संख्या में हुजूम बधार की ओर उमड़ पड़ी. घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. खबर लिखें जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. इधर घटना की सूचना मिलते ही देर शाम तक पुलिस के आला अधिकारी स्थिति का मुआयना करते रहे. होली के दो दिन पूर्व ही बधार में की गयी हत्या को लेकर इलाके में कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










