#BIHAR : MLA अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, लिया गया आवाज का नमूना

पटना: बाढ़ के विधायक अनंत कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. दो लोगों को धमकी देने के मामले में जांच तेजी से बढ़ रही है. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को धमकी देने के मामले में हाल में ही उनकी पेशी गया कोर्ट में हो चुकी है. पूर्व सीएम के भांजे ने इसके खिलाफ […]
पटना: बाढ़ के विधायक अनंत कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. दो लोगों को धमकी देने के मामले में जांच तेजी से बढ़ रही है. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को धमकी देने के मामले में हाल में ही उनकी पेशी गया कोर्ट में हो चुकी है. पूर्व सीएम के भांजे ने इसके खिलाफ थाने में शिकायत की थी, जिस पर जांच चल रही है.
आगे की जांच करने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिंक साइंटिफिक लैब) की विशेष टीम ने बेऊर जेल जाकर विधायक की आवाज (वॉयस) का सैंपल लिया है. इस सैंपल का मिलान पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को धमकी देनेवाले ऑडियो से किया जायेगा. धमकी भरे इस फोन कॉल की बकायदा रिकॉर्डिंग भी है. अगर दोनों आवाजें मिलती हैं, तो विधायक का जेल से बाहर आना फिलहाल मुश्किल हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










