रात भर युवती रही गायब, गैंगरेप की आशंका

पटना : बिहार में पटना के कदमकुआं थाना इलाके के कुनकुन सिंह लेन इलाके से एक 30 वर्षीय युवती रात भर गायब रही. अब उक्त युवती के साथ गैंगरेप की आशंका जतायी जा रही है और इस मामले में पुलिस ने भिखना पहाड़ी इलाके के दो युवकों कांदा रजक और सन्नी को पकड़ा है और […]
फिलहाल युवती का बयान शनिवार को नहीं हो पाया और न ही मेडिकल जांच, जिसके कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार को युवती अचानक ही अपने घर से गायब हो गयी. इसके बाद युवती के परिजनों ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस को गुम होने की जानकारी दी और इसके बाद कदमकुआं थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. अचानक ही युवती शनिवार की सुबह घर लौट आयी. इस बात की जानकारी मिलने पर कदमकुआं पुलिस घर पर पहुंची और युवती से पूछताछ की.
लेकिन परिजनों के आरोप के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि युवती के साथ दो-तीन युवकों ने रात भर गलत काम किया है. इसके बाद जिन युवकों पर यह आरोप लग रहा था, उनमें से दो को पकड़ कर पुलिस कदमकुआं थाना ले आयी. लेकिन फिलहाल अभी न्यायालय में युवती का 164 के तहत बयान नहीं हुआ है, जिसके कारण दोनों युवकों की गिरफ्तारी से पुलिस इनकार कर रही है. कदमकुआं थानाध्यक्ष गुलाम सरवर के मुताबिक युवती का जब तक बयान नहीं हो जाता है, तब तक आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकती है. बयान के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि गुमशुदगी की प्राथमिकी परिजनों के बयान के आधार पर की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




