हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 22 Feb 2014 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

बिहारशरीफ/सिलाव. सिलाव थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान बाइपास क्षेत्र से बोलेरो सवार चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से मुंगेर मेड दो पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है. बोलेरो चोरी की बतायी जा रही है. इसका रजिस्ट्रेशन ओड़िशा का है. इसके मालिक का नाम रामाशीष सिंह है. तलाशी […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ/सिलाव.
सिलाव थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान बाइपास क्षेत्र से बोलेरो सवार चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से मुंगेर मेड दो पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है. बोलेरो चोरी की बतायी जा रही है. इसका रजिस्ट्रेशन ओड़िशा का है. इसके मालिक का नाम रामाशीष सिंह है. तलाशी के क्रम में बोलेरो से मिरची का पाउडर भी बरामद किया गया. पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार अपराधियों में नवादा टाउन क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी कैलाश शर्मा के पुत्र निक्की कुमार, सीतामढ़ी थाने के देपुरा गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र राहुल कुमार, अकबरपुर थाने के बेला गांव निवासी मारकेंडू सिंह के पुत्र अमित रंजन और बेगूसराय जिले के साहो थाने के बिजुलिया गांव निवासी राजीव कुमार सिंह के पुत्र कुमार वैभव शामिल हैं.
सिलाव के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र के किसी बड़े व्यापारी की हत्या करने व लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने को लेकर यह आये थे. पुलिस द्वारा विशेष पूछताछ के क्रम में यह पता चला कि गिरफ्तार सभी अपराधी बड़े घर से संबंध रखते हैं. पुलिस उनसे संबंधित विशेष जानकारियां हासिल कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन