व्यवसायी से नौ लाख रुपये लूटे
Updated at : 18 Feb 2014 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा). मंगलवार की संध्या बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी से नौ लाख रुपये लूट लिये. इस घटना के फौरन बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़िया मोड़ स्थित कूट फैक्टरी के समीप घटी. घटना के संबंध में […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा).
मंगलवार की संध्या बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी से नौ लाख रुपये लूट लिये. इस घटना के फौरन बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है.
घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़िया मोड़ स्थित कूट फैक्टरी के समीप घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अवधेश साव मंगलवार को बिहारशरीफ अपने बकाया राशि की मांग को लेकर कई व्यवसायियों से मिल कर रुपये की वसूली की थी. उनके द्वारा कुछ रुपये बैंक से भी निकाले गये थे. गल्ला व्यवसायी के अनुसार वह समय के लिए स्थानीय बाजार समिति गये थे, जहां उन्होंने अपने एक परिचित को अपना पूरा रुपये कुछ समय के लिए रखने के लिए दिया था. पुलिस को दिये अपने आवेदन में गल्ला व्यवसायी ने बताया है कि 10 मिनट के बाद उनके द्वारा अपने परिचित से सभी रुपये लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे, ज्योंही वह उक्त स्थान पर पहुंचे कि एक अनजान बाइक सवार द्वारा पीछे से उनकी बाइक में ठोकर मारी गयी. इस घटना से उनकी बाइक असंतुलित हो गयी. इसी दौरान बाइक पर सवार दूसरे अपराधियों ने बैग में रखे कुल नौ लाख रुपये लूट कर फरार हो गये.
घटना की पुष्टि करते हुए नूरसराय थानाध्यक्ष सुजाउद्दीन ने टेलीफोन पर बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




