प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, कई जख्मी

Updated at : 08 Feb 2014 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, कई जख्मी

शेखपुरा. कोरमा थाने के मुरारपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम प्रतिमा विसजर्न के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें कई लोग घायल हो गये. थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि इस घटना में ग्रामीण मसूदन राम एवं सोहन राम ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें एक दर्जन को अभियुक्त बनाया […]

विज्ञापन
शेखपुरा.
कोरमा थाने के मुरारपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम प्रतिमा विसजर्न के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें कई लोग घायल हो गये. थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि इस घटना में ग्रामीण मसूदन राम एवं सोहन राम ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें एक दर्जन को अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मसूदन राम, सोहन राम के अलावा घनश्याम राम, संतोष राम, मुरलीधर, विजय राम एवं विनोद राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पिछले चार फरवरी को सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने के लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के साथ गोलीबारी भी हुई थी. इसके बाद शुक्रवार की देर शाम प्रतिमा विसजर्न के लिए जुलूस निकला. इसमें दो गुटों के बीच झड़प हो गयी और दोनों तरफ से लाठियां चलीं. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन