बिहारशरीफ में बाटा के शोरूम में लगी आग

बिहारशरीफ (नालंदा). मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास शहर के रामचंद्रपुर मछली मार्केट के समीप स्थित बाटा के शो रूम में भयंकर आग लग गयी. इसमें करीब 15 लाख रुपये के जूते जल कर राख हो गये. क्षेत्र में गश्ती कर रही लहेरी थाना पुलिस की नजर शो रूम से निकल रहे […]
बिहारशरीफ (नालंदा).
मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास शहर के रामचंद्रपुर मछली मार्केट के समीप स्थित बाटा के शो रूम में भयंकर आग लग गयी. इसमें करीब 15 लाख रुपये के जूते जल कर राख हो गये. क्षेत्र में गश्ती कर रही लहेरी थाना पुलिस की नजर शो रूम से निकल रहे धुएं पर पड़ी.पुलिस ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गयी. आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाटा कंपनी के जिला प्रबंधक श्वेत कुमार सिंह ने बताया कि अगलगी में कंपनी को करीब 15 लाख के नुकसान का सामना करना पड़ा है. आग शो रूम के स्टोर से शुरू शुरू और देखते-ही-देखते पूरे शो रूम में फैल गयी. कंपनी के जिला प्रबंधक श्री सिंह के अनुसार, घटना का कारण शॉट सर्किट लगता है. आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग दिया. फिलहाल शो रूम को बंद कर क्षति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




