ग्राहक बन कर बोलेरो लूटी
Updated at : 01 Feb 2014 9:29 PM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा. शेखुपरा टाउन थाने के कोसुंभा ओपी स्थित कोसरा गांव के पास अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात बोलेरो मालिक को गोली मार कर घायल कर दिया और बोलेरो लेकर चलते बने. अपराधियों की गोली से घायल इंदाय मुहल्ला निवासी नीलू कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया […]
विज्ञापन
शेखपुरा.
शेखुपरा टाउन थाने के कोसुंभा ओपी स्थित कोसरा गांव के पास अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात बोलेरो मालिक को गोली मार कर घायल कर दिया और बोलेरो लेकर चलते बने. अपराधियों की गोली से घायल इंदाय मुहल्ला निवासी नीलू कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बोलेरो (बीआर 52/1110) के मालिक नीलू कुमार खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे. शुक्रवार की देर रात तीन अपराधियों ने कोसरा गांव जाने के नाम पर बोलेरो बुक करने आये. भाड़ा तय हुआ और बोलेरो पर बैठ सभी निकले. कोसरा गांव के पास पहुंचते ही अपराधियों ने गाड़ी को घेर कर चालक को गोली मार दी और गाड़ी लेकर फरार हो गये. घायल अवस्था में वाहन मालिक किसी तरह कोसरा गांव पहुंचा.लोगों ने इसकी सूचना कोसुंभा ओपी पुलिस को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




