भाभी से इश्क लड़ाना देवर को पड़ा महंगा

Updated at : 30 Jan 2014 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
भाभी से इश्क लड़ाना देवर को पड़ा महंगा

एकंगरसराय (नालंदा). विधवा भाभी से इश्क लड़ाना कुंवारा देवर को महंगा पड़ा. हुआ यह कि एकंगरसराय-इसलामपुर रोड ऊपरी बाजार निवासी मीना देवी के पति का देहांत एक वर्ष पूर्व हो गया था. वे अपने चार बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी कि मीना देवी के देवर सत्येंद्र ठाकुर से प्यार हो गया. […]

विज्ञापन
एकंगरसराय (नालंदा). विधवा भाभी से इश्क लड़ाना कुंवारा देवर को महंगा पड़ा. हुआ यह कि एकंगरसराय-इसलामपुर रोड ऊपरी बाजार निवासी मीना देवी के पति का देहांत एक वर्ष पूर्व हो गया था. वे अपने चार बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी कि मीना देवी के देवर सत्येंद्र ठाकुर से प्यार हो गया. प्यार का बुखार धीरे-धीरे चढ़ने लगा और उक्त महिला गर्भवती हो गयी. तब उक्त महिला ने अपने देवर पर शादी करने का दबाव बनाने लगी, लेकिन देवर शादी करने से आनाकानी करने लगा और अन्यत्र शादी करने की कोशिश करने लगा. देवर भाभी के अनैतिक रिश्ते की चर्चा होने लगी. उक्त महिला ने थक-हार कर ग्राम पंचायत कचहरी की शरण ली. बुधवार को ग्राम कचहरी में देवर-भाभी को बुलाया गया और इसकी सत्यता की जांच के बाद सरपंच उषा देवी, उप सरपंच मो आबिद हुसैन, मुखिया सुनीता देवी मालाकार, राजेश कुमार सिंह, अनिल प्रसाद समेत कई पंच, बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सामुदायिक भवन में देवर-भाभी की शादी रचायी गयी. दोनों वर-वधू को लोगों ने आशीर्वाद देकर घर तक पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन