चंडी में घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

संवाददाता, चंडी (नालंदा) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सोमवार को चंडी बाजार से एक राजस्व कर्मचारी को एक युवक से पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. टीम ने गिरफ्तार कर्मचारी के पास से 18 हजार रुपये बरामद किये. चंडी अंचल के हलका नंबर 9 एवं 11 के राजस्व कर्मचारी रामानुज सिंह गंगौरा […]
संवाददाता, चंडी (नालंदा)
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सोमवार को चंडी बाजार से एक राजस्व कर्मचारी को एक युवक से पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. टीम ने गिरफ्तार कर्मचारी के पास से 18 हजार रुपये बरामद किये.
चंडी अंचल के हलका नंबर 9 एवं 11 के राजस्व कर्मचारी रामानुज सिंह गंगौरा के रंजीत यादव से दाखिल-खारिज मामले में पांच हजार रुपये घूस मांग रहा था. इससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत निगरानी के पास की की थी. सत्यापन में शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद ट्रैप के लिए टीम का गठन किया गया. सोमवार को राजस्व कर्मचारी के निजी कार्यालय में रंजीत यादव ने जैसे ही उसे पांच हजार रुपये घूस दिया, टीम ने कर्मचारी को पकड़ लिया. निगरानी टीम ने उक्त कर्मचारी से 18 हजार नकद बरामद किया. निगरानी टीम उसे माधोपुर बाजार ले जाकर पूछताछ करने के बाद अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गयी. इस छापेमारी टीम में निगरानी के डीएसपी महाराजा कनिष्क कुमार, इंस्पेक्टर अमरनाथ सिंह, अजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर कृष्ण बिहारी राम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




