आभूषण की दुकान से तीन लाख के गहने लूटे

Updated at : 23 Jan 2014 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
आभूषण की दुकान से तीन लाख के गहने लूटे

बिहारशरीफ(नालंदा). लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित अमन ज्वेलर्स से अपराधियों ने तीन लाख के गहने लूट लिये और तिजोरी को ठेले पर लाद कर भाग निकले. लूट के दौरान अपराधियों ने तमंचा दिखाते हुए एक महिला सहित चार को बंधक बनाये रखा. सभी अपराधी चेहरे पर मफलर बांधे हुए थे. जानकारी के अनुसार, […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ(नालंदा).
लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित अमन ज्वेलर्स से अपराधियों ने तीन लाख के गहने लूट लिये और तिजोरी को ठेले पर लाद कर भाग निकले. लूट के दौरान अपराधियों ने तमंचा दिखाते हुए एक महिला सहित चार को बंधक बनाये रखा. सभी अपराधी चेहरे पर मफलर बांधे हुए थे. जानकारी के अनुसार, 12 हथियारों से लैस अपराधी बड़ी पहाड़ी स्थित उक्त दुकान पर पहुंच कर किवाड़ को तोड़ने लगे. आवाज सुनकर बाहर निकली किरण देवी, उनके पुत्र राजू, अजरुन व किरायेदार उमेश पंडित को अपराधियों ने बंधक बना लिया. उक्त आभूषण की दुकान शालूगंज निवासी मनोज कुमार की है. पुलिस ने गुरुवार की सुबह दुकान से गायब तिजोरी को पंचाने नदी के पास बरामद किया. इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है.
लहेरी में तीसरी वारदात
पिछले 10 दिनों के अंदर लहेरी थाना क्षेत्र में यह तीसरी वारदात है. अभी हाल ही में रांची रोड स्थित एक मोटर की दुकान में रात्रि सुरक्षा प्रहरियों को बंधक बना कर लाखों की लूट कर ली गयी थी.मेहर पर स्थित वीरेंद्र कुमार के मकान का ताला तोड़ कर करीब एक लाख की संपत्ति पर अपराधियों ने हाथ साफ कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन