राजगीर महोत्सव का होगा विस्तार : सीएम

Updated at : 28 Dec 2013 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
राजगीर महोत्सव का होगा विस्तार : सीएम

राजगीर (बिहारशरीफ) देव नगरी राजगीर सभी धर्मो की संगमस्थली है. यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ विविध संस्कृतियां देशी व विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं़ यही वजह है कि बिहार के विकास के साथ राजगीर आनेवाले पर्यटकों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है़ राजगीर महोत्सव पर्यटकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा रहा है़ ये […]

विज्ञापन

राजगीर (बिहारशरीफ)

देव नगरी राजगीर सभी धर्मो की संगमस्थली है. यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ विविध संस्कृतियां देशी व विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं़ यही वजह है कि बिहार के विकास के साथ राजगीर आनेवाले पर्यटकों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है़ राजगीर महोत्सव पर्यटकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा रहा है़ ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंच पहाड़ियों से घिरी राजगीर के किला मैदान में राजगीर महोत्सव के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कहीं.

कार्यक्रम यादगार : उन्होंने कहा कि इस वर्ष राजगीर महोत्सव के दौरान साज-सज्ज, पंडाल, मंच सज्ज, कृषि मेला, ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, खेल-तमाशा एवं अन्य कार्यक्रम यादगार हैं. मेले के प्रति लोगों के आकर्षण को देखते हुए इसे मकर संक्रांति तक विस्तारित करने के लिए पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया है ताकि इस अवधि में विभिन्न प्रदेशों से आये उत्पादों को लोग ज्यादा-से-ज्यादा खरीद सकें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा का निखार हो सक़े मुख्यमंत्री ने राजगीर के विकास के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय के संचालन से पर्यटकों में राजगीर के प्रति आकर्षण में और वृद्धि होगी़

विधि योजना एवं विकास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि वर्ष 2007 से लगातार राजगीर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि सरकार द्वारा यहां के पर्यटन स्थलों के विकास के कारण हुआ है़ 2007 में जहां एक करोड़ पांच लाख पर्यटक राजगीर आये थे, वहीं वर्ष 2012 में इसकी संख्या दो करोड़ 14 लाख हो गयी़ इस वर्ष महज अगस्त माह तक चार लाख विदेशी पर्यटकों सहित 69 लाख पर्यटक राजगीर पहुचे हैं़ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर के विकास के प्रति गंभीर प्रयास कर रहे हैं. मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार, विधायक हरिनारायण सिंह, सत्यदेव नारायण आर्य, डॉ सुनील कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, प्रो उषा सिन्हा, राजीव रंजन, विधान पार्षद हीरा बिंद, राजू यादव, नीरज कुमार, नवल किशोर यादव, मुख्य सचिव एके सिन्हा, प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिन्हा, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव बी प्रधान, आयुक्त एसबी बाला प्रसाद, जिला पर्षद की अध्यक्ष सुनीता देवी, डीएम पलका साहनी, एसपी डॉ सिद्धार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित थ़े

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन