ePaper

Budget 2025: 12 लाख की आय के टैक्स फ्री होने से बिहार के 6 लाख लोगों का फायदा 

Updated at : 01 Feb 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman

Finance Minister Nirmala Sitharaman

Budget 2025: बजट के दौरान वित्त मंत्री के 12 लाख रुपये तक की सालाना आमदनी को पूरी तरह से टैक्स फ्री करने के ऐलान से बिहार के 6 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उम्मीदों के अनुरूप मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की सालाना आमदनी को पूरी तरह से टैक्स फ्री करने का ऐलान किया. यह छूट नई आयकर व्यवस्था में दी गई है. स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000 रुपये के साथ सैलरीड पर्सन को अब 12.75 लाख रुपये तक की सालाना आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. वित्त मंत्री ने जैसे ही इसका ऐलान किया बिहार के 6 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा मिला. दरअसल, सरकार के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में करीब 6 लाख लोग ऐसे हैं जिनकी सालाना कमाई 12 लाख रुपये है.  

टैक्स स्लैब में बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में भी बदलाव का प्रस्ताव किया है. इसके तहत, अब 0 से 4 लाख रुपये सालाना आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. 4 से 8 लाख रुपये की आमदनी पर 5%, 8 से 12 लाख रुपये पर 10%, 12 लाख से 16 लाख रुपये पर 15%, 16 से 20 लाख रुपये पर 20%, 20 लाख रुपये से 24 लाख रुपये पर 25% और 24 लाख रुपये से ऊपर की सालाना आमदनी पर 30% टैक्स लगेगा.

चार लाख रुपये सालाना आय पर कोई कर नहीं

वित्त मंत्री ने कहा कि कर छूट से मध्यम वर्ग के लोगों के पास खपत के लिए अधिक पैसे बचेंगे. साथ ही निवेश और बचत भी बढ़ेगी. वित्त मंत्री ने इसके साथ अलग-अलग कर स्लैब में भी बदलाव का प्रस्ताव किया. इसके तहत, अब चार लाख रुपये सालाना आय पर कोई कर नहीं लगेगा. 

इसे भी पढ़ें: बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, पश्चिमी कोशी नहर के लिए पैसा देगी मोदी सरकार

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन