नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह व सुष्मा स्वराज दो को आयेंगे नालंदा

Updated at : 30 Oct 2013 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह व सुष्मा स्वराज दो को आयेंगे नालंदा

सरमेरा (नालंदा). पटना की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम ब्लास्ट में मारे गये सरमेरा प्रखंड के अहियापुर मुसहरी निवासी राजेश कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के लिए दो नवंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज आयेंगे. भाजपा की मानें तो इन लोगों […]

विज्ञापन

सरमेरा (नालंदा). पटना की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम ब्लास्ट में मारे गये सरमेरा प्रखंड के अहियापुर मुसहरी निवासी राजेश कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के लिए दो नवंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज आयेंगे. भाजपा की मानें तो इन लोगों के आने का कार्यक्रम लगभग तय है.

परिजनों को मिला पांच लाख का चेक

अहियापुर गांव निवासी अंजनी कुमार उर्फ अनिल प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार की मृत्यु के बाद आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपया मुआवजा देने की घोषणा के बाद एसडीओ पारितोष कुमार ने पिता को पांच लाख रुपये का चेक दिया. इस अवसर पर भाजपा के सूर्यगढ़ा के विधायक प्रेम रंजन पटेल, जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद, शिवशंकर दास, मुखिया पुरुषोत्तम कुमार, बबीता देवी, विजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद सिंह, उमेश तिवारी, बाल्मिकी मांझी एवं महेश चौधरी, सुनील कुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन