पटना के पीएमसीएच में 53 तरह की जांच बंद, मरीजों को हो रही है भारी परेशानी

Updated at : 11 Jun 2021 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के पीएमसीएच में 53 तरह की जांच बंद, मरीजों को हो रही है भारी परेशानी

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी सभी तरह की जांच बंद कर दी गयी हैं. पीएमसीएच में करीब 53 बीमारियों की जांच की जाती है. नतीजतन इससे पीड़ित मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पटना. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी सभी तरह की जांच बंद कर दी गयी हैं. पीएमसीएच में करीब 53 बीमारियों की जांच की जाती है. नतीजतन इससे पीड़ित मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज अस्पताल की इमरजेंसी व क्लीनिकल पैथोलॉजी लैब में जांच को भटक रहे हैं.

वहां भी इमरजेंसी आदि कई तरह के मरीजों की भीड़ होने की वजह से समय पर जांच नहीं हो पा रही है. सबसे अधिक परेशानी मलेरिया, यूरिन कल्चर, टीबी और हेपेटाइटिस से जुड़े मरीजों को हो रही है.

माइक्रोबायोलॉजी विभाग से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच बंद की गयी है, जबकि मरीज व उनके परिजनों की मानें तो कोविड के समय भी पीएमसीएच का ओपीडी बंद नहीं था. बीमार मरीज किसी न किसी माध्यम से अस्पताल पहुंच रहे थे.

मरीज बढ़े, लेकिन लैब में जांच बंद

नौ जून से अनलॉक के बाद पीएमसीएच में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. ओपीडी में पिछले दो दिनों से रोजाना 700 से अधिक मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं. ऐसे में करीब 200 से अधिक मरीजों को माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी जांचों की जरूरत पड़ रही है. लेकिन सुविधा बंद होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है. कोरोना के कारण तीन से चार महीने पहले पीएमसीएच में माइक्रोबायोलॉजी संबंधित जांचें बंद कर दी गयीं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन