गोली मार कर युवक की हत्या

Updated at : 08 Oct 2013 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
गोली मार कर युवक की हत्या

बिहारशरीफ/थरथरी (नालंदा) सोमवार की देर रात्रि एक युवक की हत्या गोली मार कर दी गयी. हत्या का कारण 20 फुट पाइप को नहीं लौटाना बताया गया है. घटना जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के अतवल बिगहा गांव में घटी. इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. बताया जाता है कि गांव निवासी कोशा […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ/थरथरी (नालंदा)

सोमवार की देर रात्रि एक युवक की हत्या गोली मार कर दी गयी. हत्या का कारण 20 फुट पाइप को नहीं लौटाना बताया गया है. घटना जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के अतवल बिगहा गांव में घटी. इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. बताया जाता है कि गांव निवासी कोशा यादव अपने 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार उर्फ जेलर के साथ गांव से घर की ओर आ रहे थे. ज्योंही पिता-पुत्र घर के करीब पहुंचे कि पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने पुत्र को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में श्री यादव के पुत्र के सिर में एक गोली लग गयी. नाजुक स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के पिता ने सदर अस्पताल में बताया कि चार दिन पूर्व गोतिया के लोगों द्वारा पाइप उनके घर की छत से ले लिया गया था.पाइप की मांग बराबर की जा रही थी. विरोधी नहीं देने की बात कह देख लेने की धमकी दे रहे थे. पीड़ित पिता ने बताया कि मौके पर दर्जनों राउंड गोलियां चलायी गयीं.

इस बाबत थानाध्यक्ष ने चार राउंड गोली चलाये जाने की पुष्टि की है. इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलवक्त सभी फरार चल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन