नीतीश ने अमित शाह पर ली चुटकी, कहा घर में नियमित करें योग, स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा

पटनाः भाजपा द्वारा विश्व योग दिवस मनाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि योग दिखावा करने की चीज नहीं है. भाजपा वाले योग के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं. इससे विवाद खड़ा हो गया है. योग को विवाद का विषय बनाने की कोशिश हो रही है. भाजपा के लोग […]
पटनाः भाजपा द्वारा विश्व योग दिवस मनाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि योग दिखावा करने की चीज नहीं है. भाजपा वाले योग के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं. इससे विवाद खड़ा हो गया है. योग को विवाद का विषय बनाने की कोशिश हो रही है.
भाजपा के लोग योग के नाम पर प्रचार कर रहे हैं और अपनी पब्लिसिटी कर रहे हैं. उन्हें अगर योग से इतना ही लगाव था तो उन्होंने मुंगेर योग स्कूल को इस अभियान में शामिल क्यों नहीं किया. यह बिहार के प्रति उपेक्षा है, जबकि योग का प्रसार-प्रचार चारों ओर हो रहा है. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में योजना व विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पटना में योग करने वाले हैं.
अगर वे अपने घर में योग करेंगे और नियमित योग करेंगे तो उनका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा. योग से उनमें आंतरिक परिवर्तन भी आयेगा. एक तरफ तो योग की बात की जा रही है और दूसरी ओर इसके विरुद्ध आचरण किया जा रहा है, जो सही नहीं है. उन्होंने कहा कि योग अपने घर में किया जाना चाहिए. इससे सोचने समझने की शक्ति बढ़ेगी. वह खुद योग करते हैं और बहुत दिनों से करते आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




