बिहार में 40 प्रतिशत महिलाओं के साथ पति करते हैं हिंसा, जानिये नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में और क्या हुआ खुलासा

Updated at : 09 Feb 2021 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 40 प्रतिशत महिलाओं के साथ पति करते हैं हिंसा, जानिये नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में और क्या हुआ खुलासा

राज्य में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा चिंताजनक है. खासकर उन मामलों में जहां वह पति द्वारा ही शारीरिक, मानसिक, यौन या अन्य किसी तरह से हिंसा की शिकार होती हैं.

विज्ञापन

पटना. राज्य में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा चिंताजनक है. खासकर उन मामलों में जहां वह पति द्वारा ही शारीरिक, मानसिक, यौन या अन्य किसी तरह से हिंसा की शिकार होती हैं.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ताजा रिपोर्ट में राज्य में 2019-20 में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के आंकड़ा जारी किये गये हैं. इसके अनुसार राज्य में 18 से 49 वर्ष की महिलाओं में 40% पति द्वारा होने वाली हिंसा की शिकार होती हैं.

यह शारीरिक, मानसिक या अन्य किसी प्रकार की हो सकती है. इन आंकड़ों को और बारीकी से देखते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र के मुकाबले यह मामला कम है. हालांकि, यह अंतर एक फीसदी से भी कम का है.

ग्रामीण महिलाओं के साथ यौन हिंसा अधिक

दूसरा आंकड़ा 18 से लेकर 49 के उम्र की महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा को लेकर है. एनएफएचएस की रिपोर्ट बताती है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले अधिक होते हैं.

आंकड़ों के अनुसार इस उम्र में 8.5 फीसदी ग्रामीण महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले आते हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में लगभग एक फीसदी कम 7.1 फीसदी महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले हुए हैं. राज्य में यह औसत 8.3 फीसदी का है.

वहीं, गर्भावस्था के दौरान राज्य में 2.8 फीसदी महिलाओं के साथ शारीरिक हिंसा होती है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ शहर के मुकाबले एक फीसदी अधिक मामला है.

बिहार से पश्चिमी बंगाल में यौन हिंसा अधिक

बिहार में पश्चिमी बंगाल के मुकाबले लगभग 13 फीसदी अधिक महिलाओं के साथ पति द्वारा अत्याचार के मामले आते हैं. पश्चिम बंगाल में 27 फीसदी महिलाओं के साथ पति द्वारा अत्याचार के केस हैं, जबकि बिहार में यह आंकड़ा 40 फीसदी है.

वहीं, 18 से 49 उम्र की महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा का आंकड़ों की तुलना करते हैं, तो पश्चिम बंगाल में बिहार के मुकाबले एक फीसदी अधिक मामले हैं. पश्चिम बंगाल में 9.7 फीसदी यौन हिंसा है, जबकि बिहार में यह आंकड़ा 8.3 फीसदी का है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन