ePaper

केशरीनाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली

Updated at : 27 Nov 2014 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
केशरीनाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नाथ त्रिपाठी को आज बिहार के राज्यपाल पद की शपथ दिलायी गयी.राजभवन में उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोषित ने त्रिपाठी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. केशरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं उनके पास बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. वह डॉ […]

विज्ञापन

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नाथ त्रिपाठी को आज बिहार के राज्यपाल पद की शपथ दिलायी गयी.राजभवन में उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोषित ने त्रिपाठी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

केशरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं उनके पास बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. वह डॉ डी वाई पाटिल का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल कल समाप्त हो गया.

त्रिपाठी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव और विधान परिषद में विपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी, कई मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

संविधान विशेषज्ञ त्रिपाठी का जन्म इलाहाबाद में हुआ था और उन्होंने 1956 से 2014 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत की. वकालत को छोड़कर वह तीन बार 1991, 1997 और 2002 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे. बिहार के राज्यपाल की शपथ लेने के बाद त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि वह जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे.

उन्होंने कहा, जहां भी जरूरी होगा, मैं सरकार को सलाह दूंगा और मार्गदर्शन करूंगा. जब उनसे पूछा गया कि वह बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कैसे अपने समय का बंटवारा करेंगे, उन्होंने कहा, यह कोई समस्या नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन