बिहार : दो महिला छठ व्रतियों को ट्रक ने कुचला, मौत

भागलपुर : छठ के अवसर पर सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहीं दो महिलाओं की आज सुबह एक ट्रक से कुचल जाने से मौत हो गयी जबकि एक एक अन्य महिला घायल हो गयी. वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए भागलपुर शहर स्थित जवाहर लाल […]
भागलपुर : छठ के अवसर पर सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहीं दो महिलाओं की आज सुबह एक ट्रक से कुचल जाने से मौत हो गयी जबकि एक एक अन्य महिला घायल हो गयी. वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए भागलपुर शहर स्थित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को जलाने का प्रयास किया पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों द्वारा स्थिति को नियंत्रित किए जाने के कारण ट्रक को जलने से बचा लिया गया. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही उसके वाहन को जब्त कर लिया है.
विवेक ने बताया कि एक अन्य घटना में कहलगांव थाना अंतर्गत बैजू टोला स्थित गंगा नदी पर बने एक घाट पर छठ पर्व के अवसर पर आज सुबह स्नान करने के दौरान दंगलदेई गांव निवासी एक किशोर रंजीत उरांव (15) की डूबने से मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










