बिहार : बक्सर के इलाहाबाद बैंक से 15.58 रुपये की लूट

बक्सर : आज सुबह बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित इलाहाबाद बैंक की जलहारा शाखा से कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों ने 15.58 लाख रुपये लूट लिये. प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरे दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे. उनकी संख्या छह थी. बैंक पहुंचने के बाद लुटेरों ने सबसे पहले कैशियर को मारकर जख्मी कर […]
बक्सर : आज सुबह बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित इलाहाबाद बैंक की जलहारा शाखा से कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों ने 15.58 लाख रुपये लूट लिये.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरे दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे. उनकी संख्या छह थी. बैंक पहुंचने के बाद लुटेरों ने सबसे पहले कैशियर को मारकर जख्मी कर दिया.
फिर घटना को अंजाम दिया. जिस वक्त लुटेरे बैंक पहुंचे थे, उस वक्त वहां सुरक्षाकर्मी उपस्थित नहीं थे. लूट की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पायी है. बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरों की संख्या छह थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










