गया में डैम में डूबने से महिला सहित छह बच्चियों की मौत

II वरीय संवाददाता II गया : जिले के बाराचट्टी थाने के कोबरा पुलिस कैंप के पास स्थित बरवाडीह डैम (तालाब) में डूबने से शुक्रवार को एक नवविवाहिता समेत छहलड़कियों की मौत हो गयी. मरनेवालों में जयगीर पंचायत के बरवाडीह के रामप्रसाद यादव की बेटी 12 वर्षीया कलावती कुमारी व 10 वर्षीया रामवती कुमारी, अजीत यादव […]
II वरीय संवाददाता II
गया : जिले के बाराचट्टी थाने के कोबरा पुलिस कैंप के पास स्थित बरवाडीह डैम (तालाब) में डूबने से शुक्रवार को एक नवविवाहिता समेत छहलड़कियों की मौत हो गयी. मरनेवालों में जयगीर पंचायत के बरवाडीह के रामप्रसाद यादव की बेटी 12 वर्षीया कलावती कुमारी व 10 वर्षीया रामवती कुमारी, अजीत यादव की 12 वर्षीया बेटी पूजा कुमारी, सीताराम राम यादव की बेटी 12 वर्षीया पिंकी कुमारी व राजेंद्र यादव की बेटी 15 वर्षीया पूजा कुमारी और रामस्वरूप यादव की 20 वर्षीया बेटी पूनम देवी शामिल है.
इसी वर्ष पूनम की शादी बाराचट्टी थाने के हाड़ेसारी के एक युवक के साथ हुई थी. एक साथ विवाहिता सहित पांच बच्चियों की मौत से बाराचट्टी के कई इलाकों में सनसनी फैल गयी. सैकड़ों की संख्या में लोग बरवाडीह डैम व बाराचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां घंटों लोगों की भीड़ लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










