पशुपतिनाथ से देवघर तक सीधी कनेक्टिविटी, सम्राट चौधरी की पहल रंग लाई, देखिये लेटेस्ट अपडेट

सांकेतिक फोटो
Pashupatinath to Baidyanath Dham: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से झारखंड के बैजनाथधाम देवघर तक नई सड़क और सुल्तानगंज से बैजनाथधाम तक पैदल श्रद्धालुओं के लिए सर्विस रोड बनाने की योजना पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है. इस प्रोजेक्ट को लेकर नया अपडेट आया है.
Pashupatinath to Baidyanath Dham: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से झारखंड के बैजनाथधाम देवघर तक नई ग्रीन फील्ड सड़क बनाने और सुल्तानगंज से बैजनाथधाम तक कांवड़ियों और पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग सर्विस रोड के निर्माण की दिशा में काम जल्द शुरू होगा.
अधिकारियों को निर्देश
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लगातार प्रयासों से इस परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद काफी बढ़ गई है. इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि इस प्रस्तावित रूट पर गंभीरता से विचार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसी नए राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) की मंजूरी यातायात, माल ढुलाई, यात्रियों की संख्या, क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक महत्व, पर्यटन की संभावनाएं और प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना (Pradhan Mantri Gati Shakti Yojana) जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर दी जाती है. इसके बावजूद इस धार्मिक मार्ग से जुड़े प्रस्ताव को प्राथमिकता के साथ देखा जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूरे बिहार को मिलेगा लाभ
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्र सरकार से बेहतर तालमेल के लिए जाने जाते हैं. पहले भी वे इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख चुके हैं और इस रूट को राष्ट्रीय योजना में शामिल करने की मांग कर चुके हैं. ऐसे में उम्मीद है कि धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी यह योजना जल्द ही जमीन पर उतरेगी. इसके पूरा होने से न सिर्फ तारापुर बल्कि पूरे बिहार को लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




