Dahi Boondi Chaat Recipe: खट्टे-मीठे और तीखेपन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, पहली बाइट में ही दिल जीत लेगी ये दही बूंदी चाट

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

dahi boondi chaat AI generated image

Dahi Boondi Chaat Recipe: दही बूंदी चाट न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि घर पर बनी हुई होने की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इस चाट को तैयार करना काफी ज्यादा आसान होता है और इसे तैयार करने के ज्यादा समय भी नहीं लगता है.

विज्ञापन

Dahi Boondi Chaat Recipe: चाट का स्वाद शायद ही ऐसा कोई हो जिसे पसंद न हो. शाम के समय अगर हमारे अंदर किसी चीज को खाने की सबसे ज्यादा क्रेविंग होती है तो वह है चाट की. वैसे तो चाट कई तरह के होते हैं लेकिन दही बूंदी चाट इनमें से सबसे ज्यादा पसंदीदा ऑप्शन है. दही बूंदी चाट का जो स्वाद होता है वह खट्टा-मीठा और थोड़ा सा तीखा होता है. जब आप इसकी पहली बाईट लेते हैं तो आपको अंदर से एक अलग रिफ्रेशिंग एहसास होता है. इस चाट को घर पर बनाना काफी ज्यादा आसान होता है जिस वजह से आप इसे किसी भी दिन और किसी भी खास मौके पर बिना टेंशन के बना सकते हैं. अगर आप अपनी शाम को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो आपको एक बार दही बूंदी चाट को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए.

दही बूंदी चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • नमकीन बूंदी – 1 कप
  • फ्रेश दही – 1 कप
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • इमली की मीठी चटनी – 2 बड़े चम्मच
  • हरी चटनी – 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • अनार के दाने – 2 बड़े चम्मच
  • सेव या नमकीन – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

दही बूंदी चाट बनाने की आसान रेसिपी

  • दही बूंदी चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही डालें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए. बता दें अगर दही ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी या दूध मिलाकर मनचाही कंसिस्टेंसी बना सकते हैं. इसके बाद इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अब तैयार दही में बूंदी डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि बूंदी ज्यादा न टूटे. इस बात का ख्याल रखें कि बूंदी डालने के बाद चाट को ज्यादा देर तक न रखें, वरना बूंदी ज्यादा सॉफ्ट हो जाएगी और स्वाद में फर्क आ सकता है.
  • इसके बाद सर्विंग बाउल में बूंदी वाला दही निकालें और ऊपर से इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें. अब इसे बारीक कटे हरे धनिए, अनार के दानों और सेव से गार्निश करें.
  • अगर आप इसे हल्की क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो बूंदी डालने से पहले उसे 5 मिनट हवा में खुला छोड़ दें और अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च का पेस्ट भी दही में मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Patta Gobhi Kofta Curry: पत्तागोभी अब नहीं रही बोरिंग! स्वादिष्ट और फ्लेवर रिच ये कोफ्ता करी हमेशा के लिए बन जाएगी आपकी फेवरेट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola