चलती ट्रेन से बीवी-बेटे को गंडक में फेंका

बेतिया/बैरिया : एक युवक ने गर्भवती पत्नी व बच्चे को चलती ट्रेन से गंडक नदी में फेंक दिया. घटना बुधवार को बैरिया थाने के सिरिसिया बंगाली कॉलोनी के रमेश बैसारी की गिरफ्तारी के बाद सामने आयी. उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. रमेश का घर व ससुराल बैरिया थाने के सिरिसिया बंगाली कॉलोनी में […]
बेतिया/बैरिया : एक युवक ने गर्भवती पत्नी व बच्चे को चलती ट्रेन से गंडक नदी में फेंक दिया. घटना बुधवार को बैरिया थाने के सिरिसिया बंगाली कॉलोनी के रमेश बैसारी की गिरफ्तारी के बाद सामने आयी.
उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. रमेश का घर व ससुराल बैरिया थाने के सिरिसिया बंगाली कॉलोनी में है. रमेश बाहर में मजदूरी करता था. वह गर्भवती पत्नी सुनीता देवी व बेटे रोहित (6) को दिल्ली ले जाने के लिए घर से 16 अगस्त को निकला.
17 अगस्त को वह बेतिया स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन पर दिल्ली जाने के लिए सपरिवार सवार हुआ. रास्ते में नरकटियागंज स्टेशन पर सुनीता ने बहन रेखा देवी से भी मुलाकात की. ट्रेन जैसे ही गंडक नदी पर बने पुल पर पहुंची, रमेश ने गेट के पास पत्नी सुनीता व पुत्र रोहित को बुलाया और नदी में धकेल दिया और 17 अगस्त की ही रात अपने घर बैरिया लौट गया. ससुर विमल विश्वास द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद मामले का खुलासा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










