अरवल में व्यवसायी से 11.50 लाख रुपये लूटे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अरवल : नगर थाना क्षेत्र के बैदराबाद बाजार से बुधवार की शाम अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी (थोक विक्रेता) से 11 लाख 50 हजार रुपये लूट लिये. घटना के बाद एसपी समेत नगर थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की़ व्यवसायी बलराम गुप्ता वर्षों से बैदराबाद बाजार में होलसेल का काम करते […]
विज्ञापन
अरवल : नगर थाना क्षेत्र के बैदराबाद बाजार से बुधवार की शाम अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी (थोक विक्रेता) से 11 लाख 50 हजार रुपये लूट लिये. घटना के बाद एसपी समेत नगर थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की़ व्यवसायी बलराम गुप्ता वर्षों से बैदराबाद बाजार में होलसेल का काम करते हैं. बाजार के दुकानदारों से वसूली कर अपने वाहन से लौट रहे थे.
बुधवार की देर शाम भी वे ड्राइवर जितेंद्र पासवान तथा एक अन्य स्टाफ गोपाल पासवान के साथ रुपये की वसूली कर गाड़ी से अपनी दुकान की तरफ लौट रहे थे, तभी घात लगाये छह अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 11.50 लाख रुपये लूटकर औरंगाबाद की ओर भाग निकले. बलराम गुप्ता मूल रूप से दाउदनगर के रहनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










