बूढी गंडक नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरनवा घाट पर श्रवण महीने के दूसरे सोमवार को पूजा के अवसर पर आज बूढी गंडक नदी में स्नान करने के क्रम में दो किशारों की डूबने मौत हो गयी. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मृतकों में जिला मुख्यालय मोतिहारी के […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरनवा घाट पर श्रवण महीने के दूसरे सोमवार को पूजा के अवसर पर आज बूढी गंडक नदी में स्नान करने के क्रम में दो किशारों की डूबने मौत हो गयी.
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मृतकों में जिला मुख्यालय मोतिहारी के मिस्कौट मुहल्ला निवासी प्रभु महतो का 15 वर्षीय पुत्र विवेक और उसी मुहल्ले के श्रीराय का 14 वर्षीय पुत्र विक्की शामिल है. उन्होंने बताया कि दोनों किशोरों की मौत स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण हुयी. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को नदी से बरामद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










