बेला दुल्ला में वकील के घर की खिड़की काट दिन-दहाड़े चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के बेला दुल्ला मोहल्ला में गुरुवार को दिन दहाड़े एक वकील के घर में चोरो ने हाथ साफ कर दिया. नर्मदेश्वर लाल कर्ण के घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व नकद लेकर चोर फरार हो गये. चोर खिड़की का ग्रिल काट कर घर में घुसे थे. उस […]
विज्ञापन
दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के बेला दुल्ला मोहल्ला में गुरुवार को दिन दहाड़े एक वकील के घर में चोरो ने हाथ साफ कर दिया. नर्मदेश्वर लाल कर्ण के घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व नकद लेकर चोर फरार हो गये. चोर खिड़की का ग्रिल काट कर घर में घुसे थे. उस समय घर में कोई सदस्य नहीं था. सुबह करीब आठ बजे श्री कर्ण घर में ताला लगा कर काम पर चले गये थे. इसी बीच चोरों ने घर के बहुमूल्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया.
जानकारी के अनुसार चोर घर के मेन गेट का ताला व खिड़की के ग्रील को काट कर घर में घुसे थे. घर की चार आलमीरा के ताला को तोड़कर सोने के जेवरात व नकदी निकाल लिया. दोपहर दो बजे जब नर्मदेश्वर घर पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा देखा. अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था. चारों आलमीरा का ताला भी टूटा पाया.
इसकी सूचना विवि थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर विवि थाना की पुलिस श्वान को लेकर वहां पहुंची. पुलिस सुत्रों के अनुसार घटना में आसपास के लोगों की मिलीभगत हो सकती है. जानकारी के अनुसार वकील के घर के समीप दिन में महिला व दो तीन पुरुषों को मंडराते हुये देखा गया था. पुलिस ने निकट के मकान मालिक से पूछताछ की. पुलिस मामले का अनुशंधान कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










