शादी से महिला ने किया इन्कार तो भेजने लगा अश्लील मैसेज
Updated at : 13 Apr 2019 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाने के तारामंडल के समीप अचानक ही एक महिला व उसके पति ने एक युवक राजेश कुमार (मसौढ़ी निवासी) की जमकर धुनाई कर दी. इसके साथ ही उसके पास रहा मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया. मारपीट देख कर काफी संख्या में लोग जुट गये और पुलिस भी पहुंच गयी. लोगों को […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के तारामंडल के समीप अचानक ही एक महिला व उसके पति ने एक युवक राजेश कुमार (मसौढ़ी निवासी) की जमकर धुनाई कर दी. इसके साथ ही उसके पास रहा मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया.
मारपीट देख कर काफी संख्या में लोग जुट गये और पुलिस भी पहुंच गयी. लोगों को लगा कि शायद युवक ने कुछ बदमाशी कर दी है, इसलिए उसकी पिटाई की गयी है. पुलिस ने तीनों को थाना लाया और पूछताछ की तो दूसरी कहानी सामने आ गयी.
महिला को युवक राजेश कुमार से काफी समय पहले से परिचय था. महिला उस एक्जीविशन रोड में एक निजी कंपनी में काम करती थी और राजेश डाकबंगला चौराहे पर स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान में कर्मचारी था. लेकिन महिला को राजेश ने यह बताया था कि वह दुकान का मालिक है और उसके पास पेट्रोल पंप भी है.
इसके बाद महिला व राजेश के बीच बातचीत होने लगी. महिला तीन बच्चों की मां है, लेकिन राजेश उससे प्यार करने लगा और उसने इजहार भी कर दिया. इसके साथ ही शादी के लिए भी तैयार हो गया और महिला को दिल्ली साथ में भागने को कहा. लेकिन महिला ने इंकार कर दिया.
धमकी दी कि करवा देगा पति की हत्या
महिला के इन्कार करते ही युवक राजेश धमकी देने लगा. इसके साथ ही अश्लील मैसेज करने लगा. इतना ही महिला को यह धमकी देने लगा कि वह बड़ा आदमी है और उसके पति की हत्या भी करवा सकता है. महिला ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह दूसरे नंबर से परेशान करने लगा. उसके नंबर बदल-बदल कर फोन करने से परेशान महिला व उसके पति ने सबक सिखाने को ठानी.
इसके बाद शुक्रवार को महिला ने उसे मिलने के लिए तारामंडल के पास बुलाया. वह जैसे ही वहां पहुंचा, वैसे ही महिला व उसका पति उसकी पिटाई करने लगा. इसके बाद मामला थाना में पहुंच गया. महिला ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत कोतवाली थाने में की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




