महिला को गोली मारने के मामले में मुंगेर का रोहित भेजा गया जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

महिला को गाेली मारने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल बदमाशों ने हाउसिंग बोर्ड में महिला से रंगदारी मांगे के लिए इस्तेमाल की थी चोरी की बाइक बरारी के बबलू चौधरी की चुरायी थी बाइक, चोरी और रंगदारी में इसी बाइक का करते थे इस्तेमाल भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी […]
विज्ञापन
- महिला को गाेली मारने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल
- बदमाशों ने हाउसिंग बोर्ड में महिला से रंगदारी मांगे के लिए इस्तेमाल की थी चोरी की बाइक
- बरारी के बबलू चौधरी की चुरायी थी बाइक, चोरी और रंगदारी में इसी बाइक का करते थे इस्तेमाल
भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित जनता फ्लैट नंबर 10 में रहने वाली इंदु देवी (76) को रंगदारी मांगने के दौरान रविवार रात तीन अपराधियों ने गोली मार दी थी. घटना में संलिप्त तीनों अपराधियों की सोमवार को हुई गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को खुलासा हुआ है. मामले की जांच में पता चला है कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के लिए जिस लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल किया, वह चोरी की थी.
बरारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने अपराधियों के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया था. उक्त बाइक की जांच में यह पता चला कि उक्त बाइक रविवार सुबह ही चोरी की गयी थी. मामले में जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी निवासी बबलू चौधरी ने जीरोमाइल थाना में केस भी दर्ज कराया था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि टेम्पल रोड निवासी सानू सिन्हा ने ही सोमवार सुबह ज्योति विहार कॉलोनी से बाइक चोरी की थी. जिसके बाद उसी बाइक से सानू, सन्नी और रोहित ने घटना को अंजाम दिया.
घटना के बदमाशों ने यह बाइक बरारी में ही छिपा दिया. इधर पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अपराधी टेम्पल रोड निवासी सानू सिन्हा, हाउसिंग कॉलोनी निवासी सन्नी ठाकुर और मुंगेर निवासी रोहित यादव उर्फ छोटू को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
कुछ महीने पहले तक हाउसिंग कॉलोनी में रहता था सन्नी: बता दें कि अपराधी रंगदारी मांगने के लिए केवल उन्हीं घरों को निशाना बनाते थे, जहां कि घर में अकेली महिला रहती हैं. ऐसे घरों को चिह्नित करने के लिए सन्नी ठाकुर कुछ माह पहले तक इंदु देवी के घर के पास ही एक फ्लैट में किराये पर रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










