महिला ने की बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश, मां- बेटे की मौत

बांका:परिवार में आपसी कलह से तंग आकर महिला ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया जिसमें उक्त महिला और उसके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसकी एक पुत्री बुरी तरह जख्मी हो गयी. बिहार के बांका जिला के नगर थाना […]
बांका:परिवार में आपसी कलह से तंग आकर महिला ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया जिसमें उक्त महिला और उसके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसकी एक पुत्री बुरी तरह जख्मी हो गयी.
बिहार के बांका जिला के नगर थाना क्षेत्र में एक ओवरब्रिज के समीप एक महिला ने आत्महत्या की. नगर थाना अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि मृतकों में चकडीह गांव निवासी अंचल यादव की पत्नी इंदू देवी (30) और उनका पुत्र रमण (5) शामिल है जबकि उसकी जख्मी पुत्री तुल्सी (2) को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह से तंग आकर इंदू देवी अपने इन दोनों बच्चों के साथ बांका.भागलपुर रेल मार्ग से गुजर रही बांका. भागलपुर डाउन पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




