अपराधियों ने घर में घुस कर बरसायीं गोलियां, दारोगा पुत्र की हत्या

Updated at : 27 Jun 2014 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने घर में घुस कर बरसायीं गोलियां, दारोगा पुत्र की हत्या

पटना/फुलवारीशरीफ: बेऊर थाने की कृष्ण विहार कॉलोनी में अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े दारोगा गोरेलाल सिंह के पुत्र व प्रोपर्टी डीलर अभिषेक कुमार उर्फ छोटू को घर के अंदर घुस कर गोलियों से छलनी कर दिया. अपराधियों ने उसे चार गोलियां मारी और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए बाइक पर सवार हो कर […]

विज्ञापन

पटना/फुलवारीशरीफ: बेऊर थाने की कृष्ण विहार कॉलोनी में अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े दारोगा गोरेलाल सिंह के पुत्र व प्रोपर्टी डीलर अभिषेक कुमार उर्फ छोटू को घर के अंदर घुस कर गोलियों से छलनी कर दिया.

अपराधियों ने उसे चार गोलियां मारी और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए बाइक पर सवार हो कर फरार हो गये. उन्हें पकड़ने का प्रयास तक नहीं किया गया. गोली लगने के बाद खून से लथपथ अभिषेक के परिजन मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कॉलोनी के लोग अपने घरों के दरवाजे व खिड़की बंद कर दुबके रहे.

दो गोलियां उसके सीने में, एक पीठ में और एक बांह में लगी है. कुछ देर बाद आसपास के लोग जुटे और पुलिस भी पहुंची. इसके बाद उसे पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. अभिषेक के पिता गोरेलाल सिंह हजारीबाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. अभिषेक दानापुर, नालंदा व बेऊर इलाके में जमीन का धंधा करता था. नवादा के वारसलिगंज के मूल निवासी गोरेलाल सिंह ने बेऊर की कृष्ण विहार कॉलोनी में दो माह पहले ही नये घर में प्रवेश किया था. जिस समय घटना हुई, उस समय उसकी मां शैला देवी, पत्नी नीरू और उसके तीन बच्चे महिमा (4) व जुड़वा बच्चे छोटी व छोटू (ढाई साल) घर में ही मौजूद थे.

अभिषेक खाना खा रहा था और मां और पत्नी अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी बीच मुंह में गमछा बांधे तीन हथियार बंद अपराधी घर में घुसे और खाना खा रहे अभिषेक पर नाइन एमएम पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. दो गोलियां अभिषेक के सीने में लगीं, तो वह उठ कर भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन अपराधियों ने फिर से फायरिंग की और एक गोली पीठ व एक बांह में लगी. अभिषेक जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा. गोलीबारी होने के बाद मां व पत्नी भी आ गयी थी. गोलीबारी में वे लोग बाल-बाल बच गये. मां और पत्नी मदद के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वे लोग बाहर निकलें. अपराधियों के भागने के बाद पड़ोस के लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन