इराक से दिल्ली पहुंचे गोपालगंज के 11 युवक

भोरे : भारतीय गृह विभाग की पहल पर इराक से गोपालगंज के 11 युवकों को भारत लाया गया है. इन 11 युवकों को जहां अपने वतन की जमीन पर उतरने की खुशी है, तो वहीं उनके सकुशल लौट आने से परिजनों के बीच खुशी का माहौल है. वहीं अब भी भोरे प्रखंड के लाला छापर, […]
भोरे : भारतीय गृह विभाग की पहल पर इराक से गोपालगंज के 11 युवकों को भारत लाया गया है. इन 11 युवकों को जहां अपने वतन की जमीन पर उतरने की खुशी है, तो वहीं उनके सकुशल लौट आने से परिजनों के बीच खुशी का माहौल है. वहीं अब भी भोरे प्रखंड के लाला छापर, सबेया, जागिरदारी बगहवां के डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक इराक से वापस आने की राह देख रहे हैं.
हालांकि, इन युवकों का संपर्क बुधवार की सुबह अपने परिजनों से हुआ. बता दें कि प्रतिदिन सुबह में इराक के बसरा शहर के आस-पास फंसे युवकों के लिए टेलीफोन सेवा शुरू की जा रही है. वहीं, बुधवार की दोपहर एक बजे जो युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे हैं, उनमें ताइद अंसारी, युगल किशोर सिंह, नीरज तिवारी, संजय पांडेय व सुदर्शन सिंह सहित दो अन्य सीवान के युवक शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




