एनआइए ने रांची से पकड़े दो और आतंकी

Updated at : 24 Jun 2014 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
एनआइए ने रांची से पकड़े दो और आतंकी

– आसिफ व जिशान हैदराबाद बम धमाकों के आरोपी हैं – दोनों पॉलिटेक्निक के छात्र थे, फरार चल रहे थे – तहसीन व भटकल के साथ रांची के लॉज में रहते थे पटना : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीम ने रांची से दो संदिग्ध आतंकियों आसिफ व जिशान को पकड़ा है. इनसे हैदराबाद के […]

विज्ञापन

– आसिफ व जिशान हैदराबाद बम धमाकों के आरोपी हैं

– दोनों पॉलिटेक्निक के छात्र थे, फरार चल रहे थे

– तहसीन व भटकल के साथ रांची के लॉज में रहते थे

पटना : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीम ने रांची से दो संदिग्ध आतंकियों आसिफ व जिशान को पकड़ा है. इनसे हैदराबाद के दिलसुख नगर सीरियल ब्लास्ट मामले में पूछताछ कर रही है. आसिफ रांची का ही रहनेवाला है. वह हैदराबाद में पॉलिटेक्निक का छात्र था. ब्लास्ट के बाद से फरार चल रहा था.

फरवरी, 2013 में हुए ब्लास्ट में 18 लोगों की जान गयी थी और 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. जिशान भी ब्लास्ट के बाद से ही फरार था. वह गत एक मई को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में विस्फोट कराने का भी आरोपी है. दोनों संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए हैदराबाद और चेन्नई से एनआइए की टीम रांची पहुंच चुकी है.

तहसीन के निकट सहयोगी : एनआइए सूत्रों के अनुसार, आसिफ इंडियन मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड आतंकी माने जानेवाले तहसीन अख्तर उर्फ मोनू का निकट सहयोगी है. उसी ने तहसीन का फरजी मतदाता पहचान पत्र झारखंड से बनवाया था. बताया जाता है कि जिशान के घर के फरजी पते पर आसिफ ने तहसीन का आइडी कार्ड निर्गत कराया था. हैदराबाद से जारी उसके मोबाइल फोन नंबर पर तहसीन से उसकी अक्सर बातचीत होती थी.

दिल्ली, कोलकाता में छिपते फिर रहे थे : जिशान भी चेन्नई में पॉलिटेक्निक का छात्र है. उसने भी हैदराबाद के दिलसुख नगर सीरियल विस्फोट के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी. चेन्नई से भागने के बाद जिशान दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, कोलकाता व झारखंड के विभिन्न स्थानों पर छिपता फिर रहा था. ये दोनों न केवल तहसीन उर्फ मोनू बल्कि आइएम के प्रमुख रहे यासिन भटकल और पाकिस्तानी आतंकी वकास के भी निकट सहयोगी रहे हैं. तहसीन व भटकल के साथ आसिफ व जिशान रांची में भी एक लॉज में काफी दिनों तक साथ रहे हैं. भटकल, तहसीन और वकास अभी जेल में बंद हैं. एनआइए की टीम ने यासिन को नेपाल, तहसीन को नेपाल की सीमा और वकास को राजस्थान से गिरफ्तार किया था.

नोमान 30 तक रिमांड पर

पटना व बोधगया बम ब्लास्ट के आरोपी नोमान अंसारी को एनआइए ने 30 जून तक रिमांड पर लिया है. सोमवार को एनआइए के विशेष जज अनिल कुमार सिंह ने नोमान को एक हफ्ते की रिमांड पर लेने की स्वीकृति दे दी. नोमान को झारखंड से गिरफ्तार किया गया था. एनआइए अब तक बम ब्लास्ट के आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही थी. अब सभी आरोपितों से एक साथ पूछताछ करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन