व्यवसायी की हत्या के बाद बदमाशों ने दो किसानों का किया अपहरण

Updated at : 29 Dec 2018 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी की हत्या के बाद बदमाशों ने दो किसानों का किया अपहरण

हाजीपुर : जंदाहा थाना क्षेत्र के डीह बिचौली गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने व्यवसायी ऋषिकेश झा को गोली मारकर हत्या करने के बाद लौटने के दौरान उसी गांव के किसान रंजीत सिंह और रमेश झा को भी अगवा कर लिया. चार बाइकों पर सवार एक दर्जन अपराधियों ने गोलीबारी व बमबाजी भी […]

विज्ञापन
हाजीपुर : जंदाहा थाना क्षेत्र के डीह बिचौली गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने व्यवसायी ऋषिकेश झा को गोली मारकर हत्या करने के बाद लौटने के दौरान उसी गांव के किसान रंजीत सिंह और रमेश झा को भी अगवा कर लिया. चार बाइकों पर सवार एक दर्जन अपराधियों ने गोलीबारी व बमबाजी भी की.
हालांकि पुलिस घटना का कारण भूमि विवाद बता रही है. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि मुख्य आरोपित लाला सहनी और उसके पुत्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अगवा किये गये दोनों किसानों की बरामदगी के लिए जंदाहा और पातेपुर थाने की पुलिस के नेतृत्व में एसएसबी जवान क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
एडीजी ने एसपी से की बात
वैशाली में किसानों के अपहरण की गूंज पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गयी है. डीजीपी केएस द्विवेदी ने इस कांड को लेकर आला अफसरों से बात की. इसके बाद एडीजी आलोक राज ने वैशाली के एसपी से बात की. उन्होंने अपहृतों की बरामदगी के लिए पूरी ताकत लगा देने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि हर हाल में दोनों की सकुशल बरामदगी की जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन